जामा । विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने रविवार को जामा चौक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात मौके पर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सुरेश मुर्मू ने कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के लिए झामुमो व कांग्रेस ने कई लोक लुभावन वादे किये थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि 5 साल तक शासन में रहने के बाद भी एक भी वादा पूरा क्यों नहीं किया गया। इसके विपरीत रघुवर दास के शासनकाल की योजनाओं को बंद कर दिया गया। इस मौके पर इंद्रकांत यादव, सुमित्रा देवी, राजू प्रसाद दर्वे, कृष्णा मंडल, शंभु पंडित, आनंदी राउत, घनश्याम कुमार, श्रवण मंडल, भदेश्वर मरीक, जानकी देवी, सरस्वती देवी, प्रमोद कुमार, योगेन्द्र दर्वे, देवेन्द्र, हेमंत, शंभू, छोटू, गौतम, सिंटू, सुधीर पाल, अमरनाथ मंडल, भोली लायक, नरेश मरीक आदि कार्यकर्ता थे।




