नाला( जामताड़ा)– सोमवार को सिविल सर्जन जामताड़ा डॉक्टर आनंद मोहन सोरेन ने नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने लेबर रूम, कोल्ड चैन,एक्स-रे ,फार्मेसी ओपीडी ,स्टोर रूम के अलावे विभिन्न पंजीयों का भी निरीक्षण किया |इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी हाल-चाल पूछा साथ ही रोस्टर पंजी एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की| उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी से अस्पताल की आधारभूत संरचनाओं को और दुरुस्त करने के लिए डिमांड भी करने की बात कही ताकि स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर ढंग से लोगों को उपलब्ध कराया जा…
Author: Santal Express
कहा- मतदाताओं का मिल रहा भरपूर समर्थन ठाकुरगंगटी संवाददाता : महागामा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को ठाकुरगंगटी और मेहरमा प्रखंड के दिग्घी, लाला टोला, मोहम्मद खुटहरी, बाघ झखरा, सिंघाईचक, गड़गुलाल, तलबडिया, ककरघट, भगैया, खंधार, बिशनपुर, मानिकपुर, मोरडीया, इटवा मिलिक, बिहारी, कमराचक, दूधिचक, भल्लू गांव में देर शाम तक जन संपर्क अभियान चलाकर डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात की। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रही हैं और रहेंगी। क्षेत्र वासियों की हर समस्या का समाधान निकालने के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पिछले कार्यकाल की तरह…
गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी प्रदीप यादव द्वारा रविवार को अपने स्थानीय आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोड्डा दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी अदानी पावर प्लांट देखने के लिए आ रहे हैं उनके दिल में गोड्डा के लिए जगह नहीं है। एक ओर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी उत्साहित है। भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार गोड्डा आ रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे को गर्व…
पथरगामा : प्रखंड के तरडीहा मोड़ के पास रविवार की देर संध्या भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गोड्डा निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोड्डा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत ने माला पहनाकर स्वागत किया। गोड्डा निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्य करने के लिए हर व्यक्ति को गोड्डा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल के रूप में सोचकर काम…
हनवारा संवाददाता : महागामा विधानसभा क्षेत्र से एमआईएमआई प्रत्याशी कामरान खान ठाकुरगंगटी एवं मेहरमा प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कामरान खान ने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र वासियों के साथ खड़ा रहने और उनकी हर समस्या का समाधान निकालने के लिए तत्पर रहेंगे, लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की शिकायतें और सुझाव उनके लिए महत्वपूर्ण हैं, और वे इन पर ध्यान देंगे।…
महागामा में महिला मतदाताओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका कहा – जिसने दिया है पेंशन का सम्मान, उसे ही देंगे वोट गोड्डा : महागामा विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह एवं एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। हालांकि क्षेत्र में 10 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन मतदान तिथि के नजदीक आने के साथ हीं मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा के बीच सिमटता बढ़ता जा रहा है। विकास के रथ पर सवार होकर दूसरी बार लगातार इस क्षेत्र से विजय दर्ज करने के लिए…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के बूढ़ा बाबा शिव मंदिर परिसर में बीते देर रात दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने राधा कृष्ण मंदिर और जगरनाथ मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के आभूषण और मंदिर की दान पेटी चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने मंदिर के ताले को फिर से बंद कर दिया, ताकि कोई संदेह न हो। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात पुलिस बल के साथ सोमवार की सुबह मंदिर पहुंचे और घटना की गहन…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़ )। महेशपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मोंगला बांध, बोलको, राजदाहा, सिहलीबोना, महेशकट्टा, दलदली, फुलझिंझरी, धोवना, गनपुरा, बड़ा सिंगपुर, बेनाकुड़ा, लखीजोल, गोपालपुर, खजुरडंगा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बैठकें कीं और महेशपुर विधानसभा में भाजपा के समर्थन में वोट देने का आग्रह किया। नवनीत हेंब्रम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दिया और लोगों के बीच आकर सेवा करने का निर्णय…
कर्माटांड़। प्रखंड क्षेत्र के मंट्टड पंचायत के अंतर्गत कलाझरिया बोर्ड में हुआ बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन। जिसमें बीजेपी के सक्रिय कई कार्यकर्ताएं मौके पर रहे मौजूद। जिसे मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विधायक रणधीर सिंह के बेटा गुलशन सिंह मौजूद रहे । जो फीता काटकर और नारियल को फोड़कर कार्यालय का किया उद्घाटन। यह कार्यालय कर्माटांड़ एवं जामताड़ा के मुख्य मार्ग पर हैं। एवं इस पंचायत का केंद्रीय जगह पर पर । कार्यालय के बगल में भारतीय स्टेट बैंक के बगल में है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना है इस कार्यालय में हम लोग प्रत्येक सप्ताह में बैठक करके…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । पाकुड़ नगर अंतर्गत वार्ड न० 14 के बागानपाड़ा में झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में आम लोगो से हाथ छाप पर वोट देने की अपील की, उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार की कार्यशैली से विपक्षी घबराए हुए है, आज वे लोगों मुद्दाविहीन हो गए है। उनके पास सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठी का ही मुद्दा है।उनके पास आपस में लोगों को लड़कर, लोगों के बीच फूट डाल राज करने की नीति है। जो धरातल में फिसड्डी साबित हो रही है।इसके साथ ही…


