हनवारा संवाददाता : महागामा विधानसभा क्षेत्र से एमआईएमआई प्रत्याशी कामरान खान ठाकुरगंगटी एवं मेहरमा प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कामरान खान ने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र वासियों के साथ खड़ा रहने और उनकी हर समस्या का समाधान निकालने के लिए तत्पर रहेंगे, लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की शिकायतें और सुझाव उनके लिए महत्वपूर्ण हैं, और वे इन पर ध्यान देंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को खुलकर उनके सामने रखें ताकि वे प्रभावी कदम उठा सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे उन्हें अपना समर्थन दें ताकि वे मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा सकें। इस दौरान मोहल्ले की भीड़ लगी हुई थी। वहीं लोगों ने जिंदाबाद का नारा लगाते हुए जीत को लेकर शुभकामनाएं दी।



