पथरगामा : प्रखंड के तरडीहा मोड़ के पास रविवार की देर संध्या भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गोड्डा निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोड्डा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत ने माला पहनाकर स्वागत किया। गोड्डा निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्य करने के लिए हर व्यक्ति को गोड्डा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल के रूप में सोचकर काम करना होगा। तभी हम आगामी चुनाव में सफलता हासिल कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। और कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत पर विश्वास रखना चाहिए। इससे पूर्व गोड्डा निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल ने पथरगामा बाजार में पदयात्रा दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए। पदयात्रा पथरगामा मुख्य चौक, तुलसी कित्ता, केशो टीकर, लंकापट्टी आदि क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई चुनावी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, भाजपा नेता अधिवक्ता इंद्रजीत तिवारी, डॉक्टर डोमन प्रसाद भगत, सियाराम भगत, नंदलाल भगत, पीतांबर पांडे, ट्विंकल पाण्डेय, पंकज साह, सुबोध महतो, सोनू कुमार, अनीश गुप्ता, संजीव दर्वे, कृष्ण बैरागी, प्रमोद मांझी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।



