Author: Santal Express

देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर जिले अंतर्गत 15-देवघर, 13-मधुपुर, 14-सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। इस कड़ी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण मतदाताओं के बीच किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करते हुए बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान करने, 20 नवंबर मतदान की तिथि बताने, मतदान केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है, ताकि, अधिक से अधिक लोगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी…

Read More

जसीडीह में 60 सीसीटीवी कैमरे, देवघर में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी बढ़ाई जसीडीह। छठ महापर्व समापन के बाद अन्य प्रदेश की वापसी को लेकर जसीडीह स्टेशन पर रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है । वहीं रेल यात्रियों की भीड़ नियंत्रण को लेकर रेलवे ने भी पर्याप्त इंतजाम किया है। जिसके परिणामस्वरूप आसनसोल मंडल में टिकटों की मांग में वृद्धि हुई है। इस मौसमी आमद को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने इस व्यस्त अवधि के दौरान सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बढ़े हुए यात्रियों की संख्या को कुशलतापूर्वक…

Read More

देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामूडीह पंचायत और बाघमारी पंचायत के दर्जनों गांव का दौरा महागठबंधन प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान रामूडीह, कपसिया, सिमराखास, दल्लुरायडीह, सिमराडीह, प्राणडीह , बाघमारी, सरदाहा आदि दर्जनों गांवों का उन्होंने मोटरसाइकिल पर दौरा कर लोगों से मिले और अपने पक्ष में वोट करने का अपील किया। उन्होंने बताया कि इस बार विभिन्न समुदाय के सभी लोगों के द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी लोगों ने जीत का आश्वासन दे रहे हैं। विधायक प्रत्याशी सुरेश पासवान ने बताया कि इंडिया का गठबंधन का पुनः सरकार बनेगी।…

Read More

देवघर। इंडिया गठबंधन के समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सारठ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उदय शंकर उर्फ चुन्ना सिंह के पक्ष में कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगा। कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में सारठ प्रखंड के तेंतरियाटांड़,कुसमाहा, पीटरासोल,राखजोर,वीरमांटी आदि दर्जनों गांवों का दौरा कर गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिए आम लोगों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान कहा कि राज्य हित में गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार पुनः बनाने के लिए सारठ…

Read More

देवघर। कीटनाशक दवा खाने से गंभीर हुए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश यादव है जो बिहार के बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के धावाटांड गावं का रहने वाला है। मृत्यु की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे में परिजनो रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक को दो बेटा है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और परिजनों से पूछताछ किया। उपरांत मृतक कि पत्नी सावित देवी ने आवेदन देकर शव का…

Read More

इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशी सुरेश पासवान के लिए मांगा वोट देवघर संताल एक्सप्रेस:-दूसरे चरण यानि 20 नवंबर को देवघर विधानसभा में चुनाव होना है। चुनाव के लिए आठ दिन का समय शेष है। इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान के लिए झामुमो नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। झामुमो जिला संयुक्त सचिव सूरज झा एवं अजय नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बाबा वैद्यनाथ मंदिर के आसपास क्षेत्र में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित वार्ड नंबर 19, 20, 21 में लोगों से राजद के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। मौके पर सूरज झा ने कहा कि पांच वर्षों में…

Read More

●13 नवम्बर को गोड्डा और सारठ में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं ●मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन संताल परगना में करेंगे चुनावी सभाएं संवाददाता दुमका । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर थमने का बाद अब दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ने वाला है।दूसरे चरण के लिए जिन 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवम्बर को मतदान होना है,उसमें संताल परगना की सभी 18 सीटें शामिल है।12 से संताल परगना में एनडीए और इंडी गठबंधन के स्टार प्रचारकों का जमघट लगने वाला है।दोनों गठबंधन के बड़े नेताओं…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पचुवाड़ा पंचायत के बरमसिया, रांगा हरिजन टोला, केवटटोला, पाडेरटोला, आलूबेड़ा, खंडोकाटा, बरगो सहित अन्य गांवों में मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से इस विधानसभा क्षेत्र में झामुमो का ही विधायक रहा है लेकिन इस क्षेत्र के लोग आज भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। जबकि अमड़ापाड़ा में दो दो कोयला खदान…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । कुंडहित पुलिस बाबुपुर नतुनडीह जंगल में एक युवक पेड़ से झूलते हुए शव को बरामद किया।  शव का पहचान इन्दपहाड़ी गांव के 32 वर्षीय राजेश टुडू के रूप में हुई। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने नतुनडीह गांव के बाहर एक पेड़ में गामछी के सहारे पेड़ में एक युवक को झूलते हुए देखा गया । इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा कुंडहित पुलिस को दिया । कुंडहित पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।  बाद में शव का पहचान इन्द्रपहाड़ी गांव के 32 वर्षीय राजेश टुडू के रूप में हुई। इस…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । सोमवार को नाला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कुंडहित भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता जारी करते हुए कहा कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनी तो सुंड़ी जाती को पश्चिम बंगाल के तर्ज पर अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा जैसे राज्यों में सुंड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है। नाला विधानसभा पश्चिम बंगाल राज्य से सटे हुए है। उन्होंने कहां अगर हमारे सरकार बनी तो हम विनम्रता के साथ सरकार के पास इन बातों को ले जाऊंगा की झारखंड में भी सुड़ी जाति अनुसूचित…

Read More