कुंडहित (जामताड़ा) । कुंडहित पुलिस बाबुपुर नतुनडीह जंगल में एक युवक पेड़ से झूलते हुए शव को बरामद किया। शव का पहचान इन्दपहाड़ी गांव के 32 वर्षीय राजेश टुडू के रूप में हुई। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने नतुनडीह गांव के बाहर एक पेड़ में गामछी के सहारे पेड़ में एक युवक को झूलते हुए देखा गया । इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा कुंडहित पुलिस को दिया । कुंडहित पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। बाद में शव का पहचान इन्द्रपहाड़ी गांव के 32 वर्षीय राजेश टुडू के रूप में हुई। इस संबंध में कुंडहित थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया ग्रामीणों के सूचना पर नतुनडीह गांव के बाहर जंगल के पास पेड़ में झुलते हुए एक युवक का शव बरामद किया गया। बाद में युवक का पहचान किया गया।



