इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशी सुरेश पासवान के लिए मांगा वोट
देवघर संताल एक्सप्रेस:-दूसरे चरण यानि 20 नवंबर को देवघर विधानसभा में चुनाव होना है। चुनाव के लिए आठ दिन का समय शेष है। इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान के लिए झामुमो नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। झामुमो जिला संयुक्त सचिव सूरज झा एवं अजय नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बाबा वैद्यनाथ मंदिर के आसपास क्षेत्र में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित वार्ड नंबर 19, 20, 21 में लोगों से राजद के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। मौके पर सूरज झा ने कहा कि पांच वर्षों में हेमंत सोरेन की सरकार ने बाबा मंदिर पर आश्रित लोगों के लिए बहुत काम किया है। कोविड काल में घर घर राशन, सर्वजन पेंशन,राशन कार्ड सहित कई आवश्यक सेवा व सुविधा से लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसलिए फिर से हेमंत सोरेन की सरकार को वापस करना है और देवघर में सुरेश पासवान की जीत को सुनिश्चित करना है। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पांच वर्ष तक एक एक जन के लिए काम किया है। आज प्रत्येक घर में पांच योजनाओं हेमंत सोरेन सरकार की सीधे तौर पर पहुंच रही है। झारखंड में भाजपा की दाल किसी भी हाल में नहीं गलने वाली है।




