दुमका। 118 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जिले के 101 अब्सेंटी वोटर सीनियर सिटीजन एवं 147 अब्सेंटी वोटर पर्सन विथ डिसेबिलिटी,करेंगे होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किय 13.11.2024 तक इन 3 दिनों में होम वोटिंग के लिए आवेदन करने वाले कुल 248 मतदाता करेंगे पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किए जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे के निदेश पर कुल 18 टीमों द्वारा होम वोटिंग को लेकर आवेदन करने वाले मतदाताओं के घर पर पहुँचकर पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया एवं उन्हें एकत्रित किया। जिले के…
Author: Santal Express
रामगढ़। प्रखंड के प्रसिद्ध लखनपुर काली मेला परिसर में शनिवार को धारदार हथियार से हमला कर लखनपुर गांव के 17 वर्षीय निलेश कुमार मंडल की हत्या एवं आनंद कुमार पंडित को बुरी तरह घायल करने के आरोप में गिरफ्तार पांच अभियुक्तों को रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। रामगढ़ थाना पुलिस ने मृतक युवक निलेश कुमार मंडल की मां बबीता देवी के बयान पर पांच नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दुमका मुफस्सिल थाना अंतर्गत गिधनी शिव पहाड़ गांव के शिवम राणा, रामगढ़ पातोबांध गांव के चार युवक जितेंद्र मड़ैया,…
साहिबगंज। ग्रामीण क्षेत्र में फिर गीदड़ के आतंक से ग्रामीणों में खौफ है। दिनदहाड़े गीदड़ ने लोगो पर हमला कर रहा है। लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने से डर रहे है। रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक अबतक आधा दर्जन लोगों पर गीदड़ हमला कर घायल कर दिया है। सोमवार को महिला समेत तीन लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे है। वह रहने वाली ठाकुर गंगटी गोड्डा जिला के चंदन मुर्मू की पत्नी दुलारी हेंब्रम(30) नाड़ी दियारा में खेत मे काम कर रही थी। इस बीच अचानक एक गीदड़ आकर झपट गया। इसमे उक्त…
साहिबगंज:-राजमहल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मुरली धर तिवारी ने श्रीधर,जामनगर,महादेवगंज, डेहरी,पुरानी साहिबगंज,तालबन्ना,आदि जगहों पर मुरली धर तिवारी ने जनसंपर्क चलाकर आशीर्वाद मांगा व अपने चुनाव निशान बांसुरी क्रम सo 11 पर दिनांक 20 को अधिक से अधिक मत देकर विजय घोषित करने की आग्रह की।वही श्री तिवारी ने कहा कि देव तुल्य नागरिकों का अपार समर्थन व प्यार मिल रहा है मैं क्षेत्र में जीतकर आता हु तो विकास क्या होता है दिखा कर रहूंगा आपका विधायक आपके द्वार पांच साल अनवरत चलता रहेगा मै अपने वेतन से आधा वेतन की राशि से अनाथ और वृद्धा आश्रम का सफल…
साहिबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भाजपा, भाजयुमो, भाजपा महिला मोर्चा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। जिसके तहत राजमहल विधानसभा क्षेत्र के कॉलेज रोड निवासी पंकज मंडल जो बजरंगबली मंदिर समीप फोटो स्टेट दुकान चलाकर अपना ओर अपने परिवार का पालन पोषण करते है और भाजपा कार्यकर्ता है। उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए सीधा वार्ता किया। राजमहल विधानसभा सहित जिला के मतदाताओं, युवा वोटरों, महिला वोटरों के बारे में जानकारी ली। जिला के कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली, कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना, मौजूदा हालात…
साहेबगंज/ राजमहल विस से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने सोमवार को साहेबगंज सदर प्रखंड के तीनपहाड़, के मुरली गांव सहित विभिन्न पंचायतों का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क में जनता का प्यार और आशीर्वाद भरपूर मिल रहा है। विपक्षी गलत भ्रम फैलाकर यहाँ की जनता को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। मगर यहाँ की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम करे। जनता के विश्वास पर क्षेत्र में विकास कर उनके भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि शोभनपुर भट्ठा से हाजीपुर दियारा…
साहिबगंज । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। पार्टी इसकी तैयारी में बीते कई महीनों से लगी हुई है। हाल ही में बीजेपी ने पूरे विधानसभा में परिवर्तन यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न कराया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो उसकी गतिविधियां फिलहाल दुरुस्त है। पार्टी के आला नेता झारखंड में लगातार दौरे कर रहे हैं। चुनाव से पूर्व झामुमो के कई दिग्गज नेता भी आ चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और लोबिन हेंब्रम अब भाजपा का दामन थाम चुके है। झारखंड में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती…
मंड़रो,साहिबगंज। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मेघनाथ उरांव विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय मंडरो, उर्दू मध्य विद्यालय सिरसा,मध्य विद्यालय मिर्जाचौकी मे बने मतदान केंद्रों का निरिक्षण किया गया।इस दौरान बीडीओ सह सीओ ने मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर निरीक्षण किया गया।वहीं जानकारी देते हुए बीडीओ सह सीओ मेघनाथ उरांव ने बताया की मतदान केंद्र पर बिजली, पानी पंखा,टेबल,शौचालय एवं रैंप की जांच की गई।जहां पर जो कमी है,उनको ठीक करने का कार्य करवाया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि…
मंड़रो,साहिबगंज । बोरियो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पक्ष में उनके पुत्र अजय हेंब्रम के द्वारा प्रखंड के बास्कोला गांव जाकर लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपने पिता के पक्ष में वोट भाजपा उम्मीदवार लोबिन हेंब्रम को मतदान करने के किया कहा। मौके पर संतोष भगत,शमिद अंसारी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंड़रो,साहिबगंज। मिर्जाचौकी बोआरीजोर मुख्य सड़क के मंडरो मोड के निकट सोमवार को ट्रक संख्या- जेएच04R/4977 के चालक के ट्रक से संतुलन खो देने से सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ में जाकर टक्कर मार दिया।जिसके करन शीशम का पेड़ ट्रक के ऊपर गिर गया।वहीं चालक के सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गया। ट्रक में किसी प्रकार कि कोई क्षति नहीं हुआ है। जबकि ग्रामीणों के मदद से ट्रक पर गिरे शीशम के पेड़ को हटाने का कार्य किया गया।


