साहिबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भाजपा, भाजयुमो, भाजपा महिला मोर्चा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। जिसके तहत राजमहल विधानसभा क्षेत्र के कॉलेज रोड निवासी पंकज मंडल जो बजरंगबली मंदिर समीप फोटो स्टेट दुकान चलाकर अपना ओर अपने परिवार का पालन पोषण करते है और भाजपा कार्यकर्ता है। उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए सीधा वार्ता किया। राजमहल विधानसभा सहित जिला के मतदाताओं, युवा वोटरों, महिला वोटरों के बारे में जानकारी ली। जिला के कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली, कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना, मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली। भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं का रोजगार, गो गो दीदी योजना सम्मान राशि व 500 में गैस स्लेंडर व पूजा त्योहार में दो मुफ्त गैस स्लेंडर की घोषणा से युवा और महिला वर्ग खुश है। वही पीएम मोदी ने झारखंड प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को अपना बूथ जीतने के टिप्स दिए। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने से बूथ कार्यकर्ताओं में काफी खुशी ओर जोश है।




