इटावा । जिले के एक सराफा कारीगर ने अपने पूरे परिवार को जहर देकर मार दिया। मृतकों में पत्नी रेखा (45), बड़ी बेटी भाव्या (18), छोटी बेटी काव्या (16) और बेटा (11) शामिल हैं। इसके बाद चारों का फोटो स्टेटस पर लगाया और लिखा अब सब खत्म हो गया। इसके बाद शवों को घर में बंद करके सुसाइड करने के लिए रेल की पटरी पर पहुंच गया, लेकिन तबतक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद आरोपी मुकेश वर्मा आत्महत्या करने के लिए देर शाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वो रेल की पटरी पर लेट…
Author: Santal Express
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या काफी कम नजर आ रही है। राज्य में बड़ा मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के बीच है। एक ओर जहां महायुति में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), वरिष्ठ नेता शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस एमवीए में शामिल हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 9 मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है। जबकि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 5 को टिकट दिया है। राज्य में सबसे ज्यादा 16 मुस्लिम कैंडिडेट उतारने वाली पार्टी असदुद्दीन ओवैसी की…
चतरा । सिमरिया हाई स्कूल की शिक्षिका प्रीति कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मंगलवार को जंगल से शव को बरामद कर लिया है। हत्या में संलिप्त पति ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इस बाबत मृतका के भाई अरुण कुमार रजक ग्राम इरगा, थाना दारु हजारीबाग ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, प्रीति की शादी 14 वर्ष पूर्व पथलगडा प्रखंड के बोगासाड़म निवासी शंकर रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद शंकर ने मेहनत मजदूरी कर पत्नी को पढा-लिखाकर पीजीटी शिक्षक बनाया लेकिन सिमरिया हाई…
एनडीए ने भेजा जेल, गरीब आदिवासियों के आशीर्वाद से नहीं हुआ बाल बांका रामगढ़ । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि झारखंडी ना तो बटेंगे ना टूटेंगे, वोट से सबको कूटेंगे। साथ ही कहा कि गरीबों और आदिवासियों का जिस पर आशीर्वाद है, उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता। हेमंत सोरेन ने कहा कि यह व्यापारी लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई में फूट डालकर झारखंड के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं लेकिन व्यापारियों की फितरत है सिर्फ लेने की, देने की…
नए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट में एक्शन मूड में आए नजर नई दिल्ली । जस्टिस संजीव खन्ना भारत के चीफ जस्टिस बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनते ही सीजेआई संजीव खन्ना एक्शन मूड में नजर आए। अपने कार्यकाल के पहले दिन उन्होंने 45 मामलों की सुनवाई की। दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने वकीलों को खरी-खरी सुनाई। सीजेआई संजीव खन्ना ने साफ कहा कि किसी भी मामले में जल्द सुनवाई की मांग मौखिक तौर पर नहीं सुनी जाएगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सीजेआई खन्ना ने यह अहम टिप्पणी की। उन्होंने अपनी कोर्ट में मौजूद वकीलों…
रांची । कांग्रेस ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में सात वादे-पक्के इरादे नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें खास बात यह है कि कांग्रेस ने 10 लाख युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया है। साथ ही 1932 आधारित स्थानीय नीति लाने के साथ सरना आदिवासी धर्म कोड को लागू करने का भी वादा किया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस के वादे -1932 आधारित स्थानीय नीति के साथ सरना धर्म कोड व क्षेत्रीय भाषा संस्कृति का संरक्षण। -दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये सम्मान राशि। -पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन के साथ एसटी…
‘दिल्ली डिफेंस डायलॉग’ में बोले रक्षा मंत्री,अगर हमारे खतरे अंतरराष्ट्रीय हैं तो हमारे समाधान भी अंतरराष्ट्रीय होने चाहिए नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वक्त को हाइब्रिड युद्ध का युग बताते हुए कहा कि इस समय खुद की रक्षा करने के पारंपरिक तरीकों को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस परिदृश्य में तेजी से बदलती दुनिया में उत्पन्न चुनौतियों से निपटने और उनका समाधान करने के लिए राष्ट्र के लिए विकसित हो रहे खतरों को देखते हुए उसी तरह की हमारी रक्षा प्रणालियां और रणनीतियां भी विकसित होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने इस बात…
इंफाल । मणिपुर के जिरीबाम जिले में बीते सोमवार को हुई गोलीबारी के बाद मंगलवार की सुबह मुठभेड़ वाले इलाके में दो बुजुर्गों के शव बरामद किये गये हैं। बरामद किए गए दोनों शवों की पहचान लैशराम बलेन और माइबाम केशोर के रूप में की गई है। जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच जिरीबाम जिला प्रशासन ने इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रतिबंध जारी कर दिया है। जिरीबाम जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते कल हथियारबंद कुकी उग्रवादियों की बाराबेकरा उपमंडल के जकुराधार करोंग…
रांची । बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम झारखंड में रांची और पाकुड़ सहित पश्चिम बंगाल के 24 परगना और कोलकाता में कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह रांची के बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, आश्वी डायग्नोसिस, बाली रिसॉर्ट और माउंटेन व्यू रिसोर्ट सहित छह ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी ले रही है। इसके अलावा पाकुड़ के पिरतल्ला में अल्ताफ मनकर के यहां भी छापेमारी चल रही है। ईडी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अब तक फर्जी आधार, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी,…
गिरिडीह । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए और भाजपा को छोड़कर कोई भी झारखंड का हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड बनने की बात थी तब कांग्रेस पार्टी के लोग टाल-मटोल कर रहे थे। यही लालू यादव थे, जिन्होंने कहा था कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा। लालू जी आज जिंदा तो हैं और झारखंड भी विराजमान है। इसका श्रेय अटल बिहारी बाजपेयी को जाता है। झारखंड हमने बनाया है और सवारेंगे भी हमीं। नड्डा मंगलवार को झारखंड के बगोदर में एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर…


