जामा(दुमका) । महागठबंधन की झामुमो प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने मंगलवार को जामा प्रखंड क्षेत्र के तपसी, महुलबोना एवं आसंजोर पंचायत अंतर्गत अगोइया, बहिता करैया, बागझोपा, तपसी, भुरकुंडा संथाली टोला, सुगनिबाद आसंजोर, गुनछुआ पलसिया, आसनथर आदि दर्जनों गांवों में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा| उन्होंने ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान झामुमो प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी ने ग्रामीणों को हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुझे पता चला कि जामा…
Author: Santal Express
रोटी माटी की लाज रखने के लिए और राज्य का चौतरफा विकास के लिए दे भाजपा को वोट: सुनील सोरेन मसलिया: मसलिया प्रखंड के गोलबंधा,नयाडीह, कुंजबोना, धोबनाहरिनबहाल पंचायतों के दर्जनों गांवों में भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने जनसंपर्क किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण बीस नवंबर को भाजपा पक्ष में मतदान करने की अपील किया। कहा कि झारखंड को खोखला कर रहे सरकार से बचाने के लिए, घुसपैठ को रोकने के लिए, रोटी माटी की लाज रखने के लिए और राज्य का चौतरफा विकास के लिए भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को दें। एक समय…
रानीश्वर(दुमका)। दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब मात्र आठ दिन शेष है। शिकारीपाड़ा विस क्षेत्र में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां भाजपा एवं झामुमो में सीधी टक्कर है। मंगलवार को बीजेपी के बीरभूम जिला के अध्यक्ष ध्रुव साहा ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में घर घर जाकर परितोष सोरेन के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। आसनबनी पंचायत में उनके साथ मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, दिलीप दत्त ,निताई भंडारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।इससे पूर्व श्री साहा ने शिकारीपाड़ा प्रखंड के मंदिरों…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान एवं योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तहै साप्ताहिक बाल दिवस के अंतर्गत दीनबंधु उच्च विद्यालय परिसर में डॉ. दीक्षा भारती व डॉ. हर्ष आर्यन ने लगभग तीन सौ व्यक्तिओं का निःशुल्क दन्त जाँच की। मौके पर डॉ. दीक्षा ने कहा- दंतचिकित्सा स्वास्थ्यसेवा की वह शाखा है, जिसका संबंध मुख के भीतरी भाग और दाँत आदि की आकृति, कार्यकरण, रक्षा तथा सुधार और इन अंगों तथा शरीर के अंत:संबंध से है। शरीर के रोगों के मुख संबंधी लक्षण, मुख के भीतर के रोग, घाव, विकृतियाँ, त्रुटियाँ, रोग अथवा दुर्घटनाओं से क्षतिग्रस्त…
मधुपुर संताल एक्सप्रेस:- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अपनी केंद्रीय कमेटी का विस्तार करते हुए मधुपुर के सिकंदर आलम को केंद्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। जैसे ही इस महत्वपूर्ण घोषणा की खबर फैली,मधुपुर के जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।सिकंदर आलम की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी ने उन्हें बधाई दी और कहा, “ये कदम संगठन के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।” इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समर्थन का संकल्प लिया और कहा, “सिकंदर आलम के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को…
साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सकरुगढ़, गैस गोदाम में 3 नवंबर को ग़ोली मार कर अजीत पासवान के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों के फर्द बयान पर यूडी कांड संख्या -29/24 अंकित कर मामले की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में घटना में प्रयुक्त अवैध देसी कट्टा को बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में प्राथमिक दर्ज करते हुए अग्रतर अनुसंधान की जा रही है।
उधवा झील में पहली बार दिखा स्पॉट बिल्लड पेलिकन पक्षी साहिबगंज । झारखंड के साहिबगंज ज़िला स्थित उधवा झील में पहली बार दुर्लभ स्पॉट बिल्लड पेलिकन पक्षी देखा गया है। इसकी खोज तब हुई जब उधवा झील में उप वन परिसर पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार व वन कर्मी कुंदन कुमार व अन्य झील का जायजा ले रहे थे। उक्त पक्षी भारत के गुजरात के कच्छ व आसपास के इलाकों में पाई जाती है। वहीं तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश के पक्षी अभयारण्य में भी उक्त पक्षी देखी गई है। हजारीबाग के पक्षी विशेषज्ञ सत्य प्रकाश ( इंडियन बर्ड कॉन्सर्वेशन नेटवर्क राज्य सामन्यव्यक…
मंड़रो,साहिबगंज । मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम खाटू श्याम भक्तों के द्वारा सुनील चौधरी के नेतृत्व में खाटू श्याम जी का शीश स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना कर जन्म उत्सव मनाया गया।वहीं बताया की खाटू श्याम जी का जन्मदिन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है।ऐसा माना जाता है,कि इस दिन खाटू श्याम जी का शीश खाटू नगर में लाया गया था,और मंदिर में स्थापित किया गया था। इसीलिए कार्तिक माह के देव उठानी एकादशी के दिन खाटू श्याम जी का जन्मदिन माना जाता है।बताया की इस वर्ष जिस…
संवाददाता नाला(जामताड़ा)– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को नतूनडी गांव में घटवाल/घटवार समाज के जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले बैठक हुई। बैठक में घटवाल/ घटवार समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लाखपति मंडल ने की वहीं सभा की सभापतित्व व मंच संचालन ग्राम प्रधान मोतीलाल राय ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने घटवाल/घटवार जाति प्रमाण से संबंधित समस्याएं सामने रखी। इस अवसर पर आजूसू के केंद्रीय सचिव जोबारानी पाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने खासकर घटवाल/ घटवार…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। मंगलवार को शहरकोल स्थित सिद्धार्थ मैरिज हॉल में कांग्रेस की बूथ स्तरीय विशेष बैठक आयोजित की गई । बैठक में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम, मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश ठाकुर को कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव तनवीर आलम सहित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। काग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष बोलाई सरकार, झामुमो पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम यादव ,पार्टी प्रखंड अध्यक्ष के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रण लिया कि…


