लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लाभर पिकेट में तैनात सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव को बुधवार की सुबह मिस फायरिंग के कारण गोली लग गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद जख्मी जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश,सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार अस्पताल पहुंचे और जवान का हाल—चाल जाना। जवान को इलाज के लिए रेफर कर दिया…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर बुधधार की सुबह नौ बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। यहां सुबह नौ बजे तक 12.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि विधानसभावार रांची में 10.05 प्रतिशत, हटिया में 11.3 प्रतिशत, कांके में 10.95 प्रतिशत और मांडर में 14.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया सुबह 9:30 बजे तक प्रथम चरण का मतदान प्रतिशत रहा 13.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि झारखंड में सुबह सात बजे से…
रामगढ़ । बड़कागांव विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन उनसे कम वृद्धि मतदाताओं का जोश भी नहीं है। जिस तरह सुबह युवा मतदाता अपना वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे, वैसे ही अपने परिजनों की सहायता से वयोवृद्ध मतदाता भी बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की फैसिलिटी रखी थी। लेकिन इसके बावजूद वयोवृद्ध मतदाताओं ने बूथ पर जाकर वोट डालना ज्यादा बेहतर समझा। इसी बहाने उन्हें भी चुनाव के इस उत्सव में शामिल…
रांची । झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर बुधधार की सुबह नौ बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। यहां सुबह नौ बजे तक 12.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि विधानसभावार रांची में 10.05 प्रतिशत, हटिया में 11.3 प्रतिशत, कांके में 10.95 प्रतिशत और मांडर में 14.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया सुबह 9:30 बजे तक प्रथम चरण का मतदान प्रतिशत रहा 13.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि झारखंड में सुबह सात बजे से…
गिरिडीह । गिरिडीह जिले की गाण्डेय विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यह विधानसभा नब्बे के दशक में पांच आदिवासियों की भूख से हुई कथित मौत को लेकर सुर्खियो में रहा है, लेकिन इस बार गाण्डेय क्षेत्र गरीबी के लिए नहीं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के चुनाव समर में होने के कारण है। वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव में जेएमएम के डॉ सरफराज अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रों जेपी वर्मा को पराजित किया था। लेकिन झारखण्ड में बदलती राजनैतिक…
रांची । रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह ने बुधवार को बरियातू स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने रांची के आम जनता से अपील की है कि सभी अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। निर्भीक होकर घरों से निकले और वोट दें। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। रांची पुलिस द्वारा जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
5 घंटे की वोटिंग में बड़कागांव विधानसभा में 30 फ़ीसदी हुआ मतदान रामगढ़ । बड़कागांव विधानसभा में मतदान का प्रतिशत जिस तरीके से बढ़ रहा है, उससे लोगों के उत्साह का पता चल रहा है। 5 घंटे की वोटिंग के बाद इस विधानसभा में 12:00 तक 30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोपहर 12:00 बजे डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातु बूथ पर पहुंचे थे। यहां तीन बूथों का निरीक्षण उन दोनों ने किया। यहां वे मतदाताओं से मिले और उनसे बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की। डीसी ने…
गिरिडीह । भारतीय जनता पार्टी के गाण्डेय प्रत्याशी रवीन्द्र राय ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और राजद मिलकर अब हेमंत सोरेन को अपना मोहरा बनाकर झारखंड के साथ एक बड़ी साजिश रचने के प्रयास में हैं। इस साजिश में राज्य के खनिज बालू की चोरी से लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य में बसाने की योजना शामिल है। राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राजद और कांग्रेस राज्य की वैसी ही सीटों से चुनाव लड़ रही हैं, जहां से बालू की तस्करी हो सके और पत्थर माफिया पनप सकें। साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह मिल सके। उन्होंने कहा…
पलामू । जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा उम्मीदवार शशिभूषण मेहता का समर्थन कर रहे कारोबारी रामदास साहू से मंगलवार रात मारपीट की गई। उनके सिर में गंभीर चोट आयी है। उन्हें मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में रामदास साहू के बयान पर तरहसी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, बेदानी मोड़ से सटे पंचायत भवन के पास जब रामदास साहू ग्रामीणों से बात कर रहे थे, तभी बबलू सिंह समेत पूर्व…
रांची । रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का बुधवार को निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी बुलेट से निरीक्षण करने निकले। दोनों अधिकारियों ने वोट डालने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत की। मतदाताओं ने कहा कि वोटिंग में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रहीं है। दोनों अधिकारियों ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार वोट कराने का निर्देश वहां मौजूद पदाधिकारियों को दिया।


