Author: Santal Express

कोडरमा । मतदान खत्म होने के बाद बुधवार को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इवीएम व वीवीपैट मशीन को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में बनाए गए वज्रगृह में जमा किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की निगरानी में पोलिंग पार्टियों से इवीएम व वीवीपैट मशीन प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा ली गयी। इवीएम व वीवीपैट मशीन जमा करने का सिलसिला बुधवार देर रात तक जारी रहा। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज के अलावा प्रेक्षक माल सिंह भयडिया, डीडीसी ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, एसडीओ रिया सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर आदि मौजूद थे। रात लगभग 2.30 बजे उमीदवारों के प्रतिनिधियों की…

Read More

गिरिडीह । नगर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव में गुरुवार की सुबह सरकारी शिक्षक सुनील यादव का शव संदिग्ध हालात में मिला। मामला हत्या का है या हार्ट अटैक का, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने कहा कि पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। उन्होंने बताया कि बस पड़ाव में सुनील यादव (56 ) का शव पड़ा मिला है। वहां के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी मिलने पर मृतक के बेटे गणेश यादव समेत परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं। बेटे गणेश ने बताया कि पिता सुनील यादव…

Read More

धनबाद । देश की कोयला राजधानी धनबाद में अब मुर्दे भी महफूज नहीं रह गए हैं। जी हां, धनबाद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहाँ के एक निजी अस्पताल ‘असर्फी’ में मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया है। शर्मसार कर देने वाली यह सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, वह अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा कर शांत कराया। जानकारी के अनुसार गिरिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ निवासी बोधि मंडल बुधवार…

Read More

जामा विधान सभा क्षेत्र मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में जुटे हैं झामुमो के बागी निर्दलीय प्रत्याशी रामकृष्ण हेम्ब्रम* सुमन सिंह दुमका। झामुमो के गढ़ माने जाने वाले जामा विधान सभा क्षेत्र में इस बार का चुनावी नजारा बदला हुआ है।जामा सीट से पिछले तीन टर्म से झामुमो के टिकट पर विधायक रही सीता सोरेन की जगह झामुमो से डॉ.लुईस मरांडी प्रत्याशी हैं।हाल तक भाजपा की कद्दावर नेता रही डॉ. लुईस मरांडी दुमका से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर दल बदल कर चुनाव के समय झामुमो में शामिल हुई हैं।जामा में डॉ.लुईस मरांडी को भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू…

Read More

घुसपैठियों ने आपका रोजगार और जमीन छीनी है. भाजपा ने नारी शक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए गारंटियां दी हैं शेखर सुमन देवघर। झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने देवघर के सारठ विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान हेमंत सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों ने आपका रोजगार और जमीन छीनी है. पीएम ने कहा कि इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा.उन्होंने कहा, ‘2 दिन बाद ही हम…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। यहां बयानबाजी और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोंपों की बाढ़ आई हुई है। मौका मिलते ही विरोधी की घेराबंदी की जा रही है। महाराष्ट्र के लातूर में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर और बैग की चुनाव अधिकारियों द्वारा जांच की गई। वह वहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। उनसे पहले शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की दो बार जांच की गई थी। ठाकरे ने जांच को लेकर सवाल उठाया था और पूरे घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए अधिकारियों…

Read More

कानून का पालन किए बगैर ध्वस्तीकरण पर परिवार होगा मुआवजे का हकदार अवैध तरीके से काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने देशभर चल रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि अगर कानून की प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी आरोपित या दोषी के घर को ध्वस्त कर दिया जाता है तो उसका परिवार मुआवजे का हकदार होगा। साथ ही मनमाने ढंग से या अवैध तरीके से काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की । प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!” उल्लेखनीय है कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 81 में…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कई शहरों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से डरे लोग इमारतें खाली कर बाहर खुले में निकल गए। भूकंप के झटके पेशावर से लेकर राजधानी इस्लामाबाद में तक महसूस किए गए। हालांकि अभी तक कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। डॉन न्यूज के अनुसार, अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में भूकंप के झटके के बाद आज खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद के विभिन्न शहरों में झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.1 थी, जबकि पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने रिक्टर स्केल…

Read More

रामगढ़ । झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव के दौरान मौसम भी काफी सुहाना हो गया है। हल्की ठंड लोगों को काफी राहत दे रही है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वैसे भी सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। इस विधानसभा क्षेत्र में जहां एनटीपीसी और जिंदल जैसे बड़े प्लांट हैं, वहीं दूसरी ओर पतरातु घाटी, डैम, घने जंगल और खूबसूरत पहाड़ जैसे मनोरम पर्यटक स्थल भी हैं। बुधवार की सुबह कुहासे की चादर बिछी हुई थी। ऐसे मौसम में मतदाता भी दुशाला ओढ़ कर मतदान केंद्र पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया…

Read More