साहेबगंज/ राजमहल विस से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने सोमवार को साहेबगंज सदर प्रखंड के तीनपहाड़, के मुरली गांव सहित विभिन्न पंचायतों का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क में जनता का प्यार और आशीर्वाद भरपूर मिल रहा है। विपक्षी गलत भ्रम फैलाकर यहाँ की जनता को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। मगर यहाँ की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम करे। जनता के विश्वास पर क्षेत्र में विकास कर उनके भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि शोभनपुर भट्ठा से हाजीपुर दियारा होकर राजगाँव तक अच्छी सड़क का निर्माण होगा। अगर जनता उन्हें मुकाम तक पहुंचा दे तो बाकी बचे सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।




