साहिबगंज । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। पार्टी इसकी तैयारी में बीते कई महीनों से लगी हुई है। हाल ही में बीजेपी ने पूरे विधानसभा में परिवर्तन यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न कराया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो उसकी गतिविधियां फिलहाल दुरुस्त है। पार्टी के आला नेता झारखंड में लगातार दौरे कर रहे हैं। चुनाव से पूर्व झामुमो के कई दिग्गज नेता भी आ चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और लोबिन हेंब्रम अब भाजपा का दामन थाम चुके है। झारखंड में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आदिवासी वोट प्राप्त करना है। बीते चुनावों में आदिवासियों के लिए आरक्षित 28 विधानसभा सीटों में बीजेपी मात्र 2 सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। इधर विस चुनाव को लेकर प्रदेश में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के बड़े नेताओं का लगातार दौर जारी है। वहीं जेएमएम अपनी सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के प्रयास में लगी हुई है। इधर इंडिया गठबंधन के युवा कांग्रेस जिला सचिव अजफर अहमद खान की अध्यक्षता में रसूलपुर दहला में युवा साथी, बूढ़े, बुजुर्ग, महिला से मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं लोगों से अबकी बार फिर महागठबंधन की सरकार को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई।




