नाला (जामताड़ा) । रविवार को दुमका सांसद नलीन सोरेन झामुमो पार्टी कार्यालय नाला पहुंचे।इस अवसर पर उनके आगमन होते ही कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की साथ ही चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र का हालचाल पूछा। इस अवसर पर सांसद नलीन सोरेन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही कहा गया कि हमारे कैंडिडेट रविंद्र नाथ महतो को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताए। कार्यकर्ता अपने अपने कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा विकास कार्य को देखकर जनता का झामुमो की ओर रूझान देखी जा रही है। माननीय रविंद्र नाथ महतो ने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है।कहा कि मेरा विश्वास है कि वे पुन: जीतेंगे।कहा क्षेत्र का विकास देखकर जनता वोट करेगी। मौके पर प्रखंड सचिव जयधन हांसदा,20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,20 सुत्री सदस्य भवसिंधु लायेक, डाॅ० राधु मंडल,गुपीन सोरेन, दिपक साधु ,ऋतुराज तिवारी,राजु दास, तपन राउत, तुफान, संजीत गोरांई,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



