संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती को बीते तीन नवंबर को आश्रम विद्यालय के समीप से जबरन अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी सोनू तुरी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़िता की माँ के लिखित बयान पर थाना में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करने को लेकर कांड संख्या 63/24 दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा-अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन सड़क पर रांगा केवट टोला के समीप बीते शुक्रवार को कोयला कंपनी बीजीआर में बतौर पीएसओ कार्यरत एक कर्मी से लोडेड मैग्जीन सहित 40 हजार रुपया छीन लेने का मामला प्रकाश में आया था। इसे लेकर पीड़ित पीएसओ मुरारी कुमार के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 64/24 दर्ज कर लिया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अमड़ापाड़ा पुलिस ने कांड के नामजद आरोपी सुरेश केवट को शनिवार को देर शाम रांगा केवट टोला से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोयला कंपनी बीजीआर में कार्यरत…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । एक बार फिर वोट बहिष्कार करने की राह पर ग्रामीण की गूंज से पूरा विधानसभा क्षेत्र में उथल पुथल मच गया । हालांकि मामले को लेकर प्रशासन द्वारा सफल वार्ता कर सुलझा लिया गया है ।यह मामला प्रखंड के बासकेन्द्री पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव की है जहां बुनियादी सुविधा की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने की मामले को लेकर प्रशासन ने संज्ञान में ले लिया है ।साथ ही उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व एसडीपीओ बिजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुँचकर…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के देख रेख में चल रही विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले पाकुड़ में मतदाता पर्ची का वितरण रविवार तक लगभग 97 प्रतिशत कर दिया गया है। इस क्रम में रविवार तक जिले के सभी प्रखंडों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इनफॉरमेशन स्लिप, (VIS) का वितरण किया गया। इस दौरान बीएलओ मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान करने, मतदान की तिथि बताने, मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत करा रहे है। साथ ही सभी मतदाताओं से 20 नवम्बर को मतदान करने की…
रांची । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार शाम राजधानी रांची में मेगा रोड शो किया। इस दौरान मोदी की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने सवा तीन किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत रांची के ओटीसी ग्राउंड से की। उनका काफिला जैसे-जैसे ओटीसी ग्राउंड से पिस्का मोड़ और मेट्रो गली से होते हुए रातू रोड की तरफ बढ़ा, लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई जगहों पर फूल की वर्षा की गई। अबकी बार-भाजपा सरकार के नारे भी लगे। रोड शो…
सीएसई की रिपोर्ट में खुलासा: 3000 से ज्यादा मौतें नई दिल्ली । 2024 के पहले नौ महीनों में भारत में मौसम की भयानक मार देखने को मिली है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले नौ महीनों में भारत के 93 प्रतिशत दिनों में बेहद खराब मौसम रहा है। 274 दिनों में से 255 दिन देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी, सर्दी, चक्रवात, बाढ़, बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण भारी जन-माल की हानि हुई है। इन घटनाओं में 3,238 लोगों की जानें गईं हैं, वहीं 2.35 लाख से ज्यादा घर बर्बाद…
नई दिल्ली । भारतीय छात्राओं और छात्रों का एक बड़ा वर्ग हर साल विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाता है। कुछ छात्र वहीं सेटल होते हैं, वहीं कुछ समय के बाद भारत वापस लौट आते हैं। हाल ही में एक भारतीय छात्रा का पोस्ट खूब वायरल हुआ है, इसमें छात्र ने अपनी नौकरी की तलाश को लेकर मुफ्त में काम करने का प्रस्ताव दिया है। यह छात्रा फिलहाल यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रहती है और वहां डिजाइन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है। छात्र ने ग्रेजुएट वीजा प्राप्त किया था, जो अगले तीन महीनों में समाप्त होगा। इसके बाद उसके…
रामगढ़ । बड़कागांव विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होने हैं। सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच मौजूद हैं। यदि कड़ी टक्कर देखी जाए तो भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार बालेश्वर कुमार की तरफ भी जनता का रुझान बड़े पैमाने पर आएगा लेकिन अभी तक ऐसा करिश्मा जेएलकेएम नहीं कर पाई है। चुनाव प्रचार के आखिरी वक्त में टाइगर जयराम महतो ने भी इस क्षेत्र की जनता के समक्ष उन्हें समर्थन देने की अपील की। इसके लिए उन्होंने बकायदा पैदल…
पलामू । जिले के पांडू और हैदरनगर में भाजपा के विजय संकल्प सभा को केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी देश में आरक्षण खत्म होने और संविधान पर खतरे का डर पैदा करते हैं, ताकि आपका वोट झटक सकें। चिराग ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इसी तरह का माहौल बनाने की कोशिश की गयी लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि लोस चुनाव के साढ़े पांच महीने बीतने के बाद भी क्या आरक्षण खत्म हो गया या संविधान पर किसी तरह का खतरा उत्पन्न हुआ।…
कोडरमा । विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को कोडरमा के मरकच्चो पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित कर राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को वोट कर विजयी बनाने की अपील की। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने अंदाज में ही सभा को संबोधित किया। हेलिकॉप्टर खराब होने पर वे सड़क मार्ग से ही कोडरमा पहुंचे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि आज सुबह उन्हें देखकर हेलिकॉप्टर डर गया। इसलिए सड़क मार्ग से गाड़ी में सो कर आए हैं। राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पूरे देश…


