Author: Santal Express

नई दिल्ली । एक बार फिर भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ा है। इन मछुआरों पर आरोप है कि ये अवैध तरीके से श्रीलंका की सीमा में प्रवेश् कर गए थे। जानकारी के अनुसार, मछुआरों का दल शनिवार को रवाना हुआ था और नेदुनथीवु के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नौका ने घेर लिया, जिसके कारण 23 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन नौकाओं को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार मछुआरों को कांगेसंथुराई नौसेना शिविर में ले जाया गया और उन्हें जाफना मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों…

Read More

रांची । मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 51 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1883 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल, आशीष भाटिया, नीरज खेतान, संदीप कुमार, शिव शंकर शर्मा, राहुल चौधरी, सौरभ…

Read More

पूर्वी चंपारण । छठ पूजा के बाद रोजी रोजगार व बेहतर शिक्षा के चक्कर में पलायन को मजबूर प्रवासी अब अपने गांव,शहर और राज्य को छोड़कर अन्य राज्यो की ओर लौटने लगे है। लिहाजा लम्बी दूरी की सभी ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है।भारी मशक्कत के बाद छठ पूजा में किसी तरह अपने घर पहुंचे लोग अब लौटने के लिए भी भारी मशक्कत करते दिख रहे है।टिकट कन्फर्म नही होने के बाबजूद भी लोग किसी तरह यात्रा करने को विवश है। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के अधिकारियो के अनुसार मोतिहारी होकर चलने वाली लम्बी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में…

Read More

अभिनेत्री स्मिता पाटिल को हर कोई जानता है, वह अपने अभिनय से फिल्म प्रेमियों के दिलों पर छाप छोड़ी हैं। अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए स्मिता पाटिल उनके बेटे प्रतीक बब्बर ने भी कला जगत में कदम रखा। कम उम्र में नशे की लत के कारण उनका जीवन लगभग बर्बाद हो गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रतीक बब्बर ने पर टिप्पणी की कि उन्होंने ड्रग्स और लत पर कैसे काबू पाया। प्रतीक बब्बर एक साक्षात्कार कहा, “लोगों को लगता है कि मैंने फिल्मों में कदम रखा, जिसके बाद मुझे नाम और पैसा मिला और फिर…

Read More

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ परिवार ऐसे हैं जिनमें महिलाओं को एक्टिंग फील्ड में डेब्यू करने की इजाजत नहीं है। उनमें से एक के बारे में हम जानते हैं और वह है कपूर परिवार। एक समय में कपूर खानदान की महिलाओं को अभिनय के क्षेत्र में काम करने की इजाजत नहीं थी। अगर कोई एक्ट्रेस उनके घर बहू बनकर आती थी तो वह एक्टिंग फील्ड से दूर हो जाती थी। इसके बाद अगर किसी ने उनके घर से इसे तोड़ा तो वो थीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर। इसके बाद उनके परिवार की महिलाएं अभिनय के क्षेत्र में काम…

Read More

जींद । नागरिक अस्पताल में स्थित प्रसूति वार्ड में एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी के बाद गुप्तांग में ही रुई छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ डा. गोपाल गोयल को दी है।सीएमओ ने भी शिकायत मिलते ही जांच के आदेश दे दिए हैं। सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने सीएमओ डा. गोपाल गोयल को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर गत 21 अक्टूबर को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 22 अक्टूबर को उसकी पत्नी को नॉर्मल…

Read More

कोंडागांव । जिले के धनोरा थाना में पदस्थ बस्तर फाइटर के जवान ने पिस्टल से स्वयं काे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम हरीलाल नाग बताया जा रहा है। घटना बीती मध्य रात्रि की बताई जा रही है। घटना स्थल पर पिस्टल और मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव के बारदा का रहने वाला जवान हरीलाल नाग बस्तर फाइटर्स में पदस्थ था। उनकी पोस्टिंग​​​​​​ धनोरा थाने में थी। नक्सल गतिविधियों की सूचना लेने वह अपने गांव आया हुआ था। इसी…

Read More

कैनबेरा । ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान किया। दल में युवा नाथन मैकस्वीनी को शामिल किया गया है। मैकस्वीनी ने हाल ही में भारत-ए के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। इसके अलावा विकेटकीपर जोश इंगलिस को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।…

Read More

मुंबई । अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी (एमवीए) का घोषणा पत्र जारी किया है। महाविकास आघाड़ी ने महाराष्ट्र के किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा और हर वर्ष पांच साै रुपये में छह रसाेईगैस सिलेंडर और बेराेजगाराें काे चार हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। रविवार काे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत सहित एमवीए ने नेता की मौजूदगी…

Read More

ग्लोबल स्टार राम चरण की फ़िल्म ‘गेम चेंजर’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नज़र आ रही हैं, जो पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। राम चरण की वैश्विक अपील और विशाल स्टारडम को देखते हुए टीज़र से उम्मीद है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा देगी। फिल्म निर्माता शंकर शनमुगम की निर्देशित फिल्म ‘गेम चेंजर’ में राम चरण एक ऐसी भूमिका में नज़र आएंगे, जो उनकी सिनेमाई प्रतिभा को फिर से परिभाषित करेगी। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज तारीख 10 जनवरी, 2025 करीब आ रही है, फिल्म को…

Read More