नई दिल्ली । कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले के खिलाफ रविवार को सिखों ने दिल्ली स्थित कनाडा उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग के बाहर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात रहा है। कनाडा के उच्चायोग, चाणक्यपुरी जा रहे हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तीन मूर्ति मार्ग पर रोक दिया। इस दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इन लोगों के हाथों में विभिन्न नारे लिखे पोस्टर लिए हुए थे, जिसमें हिन्दू सिख एकता और श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी का बलिदान, नहीं…
Author: Santal Express
जामताड़ा । विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है। प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ता और प्रचार वाहन पूरे जोश के साथ मैदान में डटे हुए हैं। सभी पार्टियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में झंडा बैनर आदि लगाने का भी काम बहुत तेजी से हो रहा है। जिला मुख्यालय का हाल यह है कि यहां निजी घरों के अलावा झंडा लगाने की इतनी होड़ है कि लोग कहीं भी झंडा लगा दे रहे हैं। ऐसे में परेशानी उत्पन्न होती है प्रशासन के समक्ष, जब आचार संहिता उल्लंघन को लेकर बात उठने लगती हैं। शहर के सभी सड़क विभिन्न पार्टी…
बोकारो । चंदनक्यारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में एनडीए की सरकार। पीएम मोदी ने आगे कहा, झारखंड हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।आप बालू के लिए तरस रहे हैं। इनके नेता बालू की तस्करी कर करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे। गिनते-गिनते मशीनें भी थक…
जरमुंडी। बजरंगबली मोड में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने चुनावी कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कई कार्यकर्ता साइकिल पर सवार हो कर आये थे। डॉ अमरेन्द्र ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा किया। अपने संबोधन में डा० अमरेन्द्र ने कहा कि गरीब पिछड़े दलित अल्पसंख्यक और आम आदमी की जीवन में विकास की रौशनी एकमात्र समाजवादी पार्टी ही लाने का काम किया है। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर गहन जनसंपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
जामा। विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने शनिवार को बारापलासी चौक एवं माहरो चौक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। भाजपा प्रत्याशी ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के लिए झामुमो व कांग्रेस ने 137 वादे किये थे। जिसमें पांच लाख रोजगार देने, रोजगार नहीं देने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई लोक लुभावन वादे किये थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि 5 साल तक शासन में रहने के बाद भी एक…
जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड के हड़कुंड गांव में कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में झामुमो, राजद, कांग्रेस सहित अन्य दलों के विभिन्न पंचायत के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बादल पत्रलेख ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई। प्रत्याशी बादल पत्रलेख ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव के लिए प्रचार प्रसार करने की बात कही। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सोनालाल हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रसिक टुडू, बाबुराम मुर्मू, मुंशी हेम्ब्रम, होपना मरांडी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
रानीश्वर : प्रखंड के हकिगतपुर ग्राम में शनिवार को सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ दत्त ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा में योगदान कराया। सभी झामुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि झामुमो केवल मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखा था। भाजपा प्रत्याशी हमारे ग्राम का आदमी है इसलिए हमलोग आज झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा। जिला परिषद सदस्य बिमान सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन आपलोगों का साथ है। भाजपा कभी किसी से भेदभाव नहीं करती है। भाजपा ने ही अब्दुल कलाम को…
रामगढ़। थाना क्षेत्र के लखनपुर में आयोजित काली मेला के दौरान शनिवार शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद और रंजिश में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि मृतक के साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान निलेश मंडल के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक आनंद पंडित है। दोनों युवक रामगढ़ प्रखंड के लखनपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवपुरा मोड़ स्थित मां गिरिजा गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर पुरोहित गुड्डू पांडे के द्वारा मुख्य यजमान सह गौशाला संचालक रोहित कुमार एवं किरण देवी ने हवन कुंड में औषधीयुक्त हवन सामग्री एवं घी की आहुति देकर सबों के लिए मंगल कामना की इस अवसर पर गौमाता की पूजा एवं आरती की गई। तत्पश्चात चोकर गुड़ खिलाया गया, सभी गोपालकों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित कथा वाचक चंदनानंद महाराज ने गौमाता की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा करने वालों को 33 कोटी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।उन्होंने…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर प्रवक्ता सुरेश शाह के नेतृत्व में आज शहर में विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सुरेश पासवान को महा गठबंधन की तरफ से वोट देने के लिए जनता से अपील की गई जनता पूर्ण उत्साहित है। केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्र ने कहा कि इस बार जनता मन बना चुकी है देवघर विधानसभा में परिवर्तन का संयुक्त सचिव सूरज झा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सभी वर्ग के लोग हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित है। इस बार वोट सुरेश पासवान महागठबंधन के प्रत्याशी को मिलेगा महानगर सचिव प्रदीप चौधरी…


