देवघर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को संथाल परगना दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम मोदी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसको लेकर तैयारी तेज हो गयी है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गोड्डा और देवघर में लक्ष्मीकांत वाजपेई और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। देवघर में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने दावा किया कि इस बार झारखंड में भारतीय…
Author: Santal Express
अशोक कुमार विधानसभा चुनाव के रणक्षेत्र में दो महिलाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की धर्मपत्नी नेहा महतो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अंतर केवल इतना है कि कल्पना सोरेन जहां पूरे झारखंड में कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशियों क ी जीत के लिए कंपेन में सक्रिय हैं वहीं नेहा महतो लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में आजसू उम्मीदवार के समर्थन में सक्रिए अभियान चला रही हैं। आजसू पार्टी नेतृत्व ने नेहा महतो की भूमिका सीमित कर सिर्फ लोहरदगा में केंद्रीत कर दी हैं। दोनों महिला नेत्रियों में मतदाताओं…
खेल – खेल में व्यक्तित्व का निर्माण ही खेल है: सर्वजीत गोड्डा : खेल – खेल में व्यक्तित्व का निर्माण ही खेल है। उक्त आशय की बात लोक मंच सचिव सर्वजीत झा “अंतेवासी” ने बतौर मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ द्वारा शनिवार को इंडोर स्टेडियम के कुश्ती कक्ष में आयोजित “7 वीं जिला कुश्ती प्रतियोगिता” के दौरान अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पहलवान अपने शरीर एवं स्वास्थ्य की हिफाजत बहुत संजीदगी से करते हैं, यह भी इस खेल की खास खासियत है। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि संघ के संरक्षक निरभ किशोर, जिला कुश्ती संघ के सचिव…
गोड्डा : बरेली उत्तर प्रदेश में आयोजित 68वीं एसजीएफआई वॉलीबॉल प्रतियोगिता स्पर्धा के अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग में झारखंड राज्य एवं गोड्डा जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग को पहले मैच में राजस्थान से जहां हार का सामना करना पड़ा तो वही उन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में पुडुचेरी और लक्ष्यद्वीप को हराकर पदक की दौर में अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। तो वही दूसरी ओर बालिकाओं ने अपने पहले मैच में जहां आंध्र प्रदेश को हराया वहीं दूसरे मैच में बिहार को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया…
गोड्डा : पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अफसर फातमी ने राज्य में गठबंधन की सातों सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता में खुशी है। फल स्वरूप राज्य में सातों सीट पर लड़ रहे प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की चतरा, बिश्रामपुर, कोडरमा, देवघर सहित गठबंधन के तहत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के लोगों में गठबंधन के लिए हमदर्दी है। उन्होंने गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के जीत का दावा करते हुए कहा कि गोड्डा में…
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बसंतराय में राजद कार्यालय का किया उद्घाटन गोड्डा : बसंतराय प्रखंड के सदर बाजार स्थित अहमदनगर में राजद पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव, राजद नेता पूर्व सांसद सह केन्दीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर गठबंधन प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। हमने जनता के बीच अपने कार्यकाल में भरपूर विकास का काम किया है अब जनता को यह बात समझ में आ गई है कि गोड्डा का विकास कैसे और किनके द्वारा हो सकता है। कहा…
जामताड़ा : शनिवार को भाजपा जामताड़ा जिला के गोराईंनाला मंडल में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस चुनावी कार्यालय का भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की कनिष्ठ पुत्री विजयश्री सोरेन ने फिता काटकर उद्घाटन किया। मंडल प्रभारी कमलेश मंडल और मंडल अध्यक्ष सुखेन्द्र टुडू के नेतृत्व में इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया जहां सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजयश्री ने कहा कि अभी वक्त है कि हम यहां बदलाव ला सकते हैं। हमें एकजुट होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं…
पाकुड़ । आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अमड़ापाड़ा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और चुनावी माहौल में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान पाकुड़, लिट्टीपड़ा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह से निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष तैयारी की जा रही है।…
नाला (जामताड़ा) | मोहजोड़ी गिरधारी मंदिर में नियम सेवा मच्छप सह भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परंपरागत पुरोहित के द्वारा विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई साथ ही 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए ।इस अवसर पर महंत तथा भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन तथा मंदिर की परिक्रमा किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मच्छप महोत्सव तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मच्छप महोत्सव में दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान का दर्शन किए और गिरधारी मंदिर का परिक्रमा कर तथा प्रसाद…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष, एवं महिला जिला अध्यक्ष मुन्नी टुडू के नेतृत्व में एनडीए प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में कई पंचायत, आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र का दौरा किया गया । जदयू के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने बताया की बाबूधन मुर्मू एक ऐसे नेता है जिनकी छवि पूरे जिले में सबसे अलग है । बाबूधन मुर्मू गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की हमेशा सहायता करते आ रहे हैं। बाबूधन मुर्मू सभी वर्ग को एक साथ लेकर चलने वाले में से एक है।साफ छवि के नेता माने जाने वाले है। जदयू…


