अशोक कुमार
विधानसभा चुनाव के रणक्षेत्र में दो महिलाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की धर्मपत्नी नेहा महतो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अंतर केवल इतना है कि कल्पना सोरेन जहां पूरे झारखंड में कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशियों क ी जीत के लिए कंपेन में सक्रिय हैं वहीं नेहा महतो लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में आजसू उम्मीदवार के समर्थन में सक्रिए अभियान चला रही हैं। आजसू पार्टी नेतृत्व ने नेहा महतो की भूमिका सीमित कर सिर्फ लोहरदगा में केंद्रीत कर दी हैं। दोनों महिला नेत्रियों में मतदाताओं को खासकर आधी आबादी यानी महिलाओं को प्रभावित करने की अदभुत क्षमता है। नेता महतो की एक खासियत यह है कि वह लोहरदगा में डोर टू डेार कंपेन आजसू यानी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में चला रही हैं वहीं कल्पना सोरेन कांग्रेस फोल्डर के स्टार प्रचारकों के रूप में पूरे झारखंड में सक्रिय हैं। नेहा महतो जहां अपनी सभााओं में वर्तमान हेमंत सरकार को लूट खसोट की सरकार बता रही हैं वहीं कल्पना सोरेन अपनी सभाओं में केंद्र की मोदी सरकार को झारखंड की खनिज संपदाओं को औद्योगिक घरानों को सांैपने की तैयारी का आरोप लगा रही हैं। दोनों महिला नेत्री बार करने में पीछे नहीं हैं।


