पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बसंतराय में राजद कार्यालय का किया उद्घाटन
गोड्डा : बसंतराय प्रखंड के सदर बाजार स्थित अहमदनगर में राजद पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव, राजद नेता पूर्व सांसद सह केन्दीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर गठबंधन प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। हमने जनता के बीच अपने कार्यकाल में भरपूर विकास का काम किया है अब जनता को यह बात समझ में आ गई है कि गोड्डा का विकास कैसे और किनके द्वारा हो सकता है। कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी आपके समक्ष वोट मांगने आयेंगे लेकिन उनके बहकावे में नहीं आना है। राज्य में फिर से एक बार गठबंधन की सरकार बन रही है और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल पर हमला बोलते हुए कहा कि बोला था गोड्डा को लंदन जैसा बनाएंगे लेकिन गोड्डा को बीते 10 सालों में बर्बाद करके रख दिया। कमीशन कोरियर भ्रष्टाचार में लगे रहे। इसबार जनता समझ चुकी है आगामी 23 तारीख को पूरे गोड्डा जिले में घर-घर लालटेन जलेगा। 10 सालों में भाजपा प्रत्याशी के द्वारा विकास के नाम पर जनता को झुनझुना थमाया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और देश में अमन चैन मिटा कर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मौक पर प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य एहतेशाम उल हक, अल्पसंख्यक आयोग के इकरार उल हसन आलम, जिप सदस्य अरशद वहाब, अता उर रहमान सिद्दीकी, सभी पंचायत प्रतिनिधि के पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।



