नाला (जामताड़ा) | मोहजोड़ी गिरधारी मंदिर में नियम सेवा मच्छप सह भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परंपरागत पुरोहित के द्वारा विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई साथ ही 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए ।इस अवसर पर महंत तथा भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन तथा मंदिर की परिक्रमा किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मच्छप महोत्सव तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मच्छप महोत्सव में दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान का दर्शन किए और गिरधारी मंदिर का परिक्रमा कर तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य बटोरे। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में गिरीधारी मंदिर कमिटी की सक्रिय भुमिका रही। वहीं इस नियम सेवा में सेवा दाता दुलाल चंद्र माजी, सनत कुमार माजी, विजय कुमार मंडल, अजीत कुमार मंडल के द्वारा भंडारे एवं नियम सेवा का आयोजन किया गया|



