Author: Santal Express

 नाला (जामताड़ा) : शनिवार को पूर्वाह्न करीब 7 बजे बेहरा कुड़ी गांव में बेहराकुड़ी मौजा के ग्राम प्रधान घनश्याम मंडल (84) के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है| मालूम हो कि उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संघ के कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष दुलाल चंद्र माजी,झामुमो के वरिष्ठ नेता खिरोद चंद्र महतो, जय देव माजी,खकन मंडल, प्रभाकर पाल सहित काफी संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास बेहराकुड़ी पहुंचे| वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए उनका अंतिम संस्कार त्रिवेणी घाट में की जाएगी|

Read More

पाकुड़ । विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में वृद्ध मतदाता (85+) एवं दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार होम वोटिंग कराया जा रहा है। पाकुड़ जिले में होम वोटिंग शुरू है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए  अरुण कुमार एक्का, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी  प्रीतिलता मुर्मू, विशेष कार्य पदाधिकारी  त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  राहुल कुमार ने समाहरणालय परिसर से होम वोटिंग टीम को रवाना किया तथा शत प्रतिशत मतदान कराने की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि 85+ आयु…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड)। बाजार स्थित कमलघाटी में  ट्रांसफार्मर जलने से बीते चार दिनों से गाँव मे विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसको लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं  व ग्रामीणों ने शनिवार को हिरणपुर – कोटालपोखर पथ को जाम कर दिया। इसको लेकर विद्युत विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया ।गांव में करीब 300 विद्युत उपभोक्ता है। जहाँ कमलघाटी मदरसा के निकट 100 केवी की ट्रांसफर्मर है। बीते चार दिन पूर्व ट्रांसफर्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इसको लेकर बीते मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफर्मर लगाया गया। जो कुछ ही क्षणों…

Read More

जामताड़ा : चुनावी माहौल में जहां सभी प्रत्याशी विकास करने का दम्भ भरते हुए लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं, वहीं 10 वर्षों से इस विधानसभा सीट पर अपनी पकड़ बनाकर रखने वाले निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी ने हिंदू गांव को उपेक्षित रखा। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के शहरडाल पंचायत, बरजोरा पंचायत के विभिन्न गांव में भ्रमण करने के उपरांत लोगों से बातचीत का जो नतीजा सामने आया उससे यह पता चलता है कि जिन आदिवासी गांव में डॉक्टर इरफान अंसारी आज तक नहीं गए वहां की महिलाओं को भी धोती,…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर-सिमलोंग सड़क धमनी मोड़ के समीप शनिवार को ट्रेक्टर के चपेट में आने से एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से  घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस कि मदद से लिट्टीपाड़ा अस्पताल लाया गया।रैपर के उपरांत एम्बुलेंस से सदर अस्पताल सोनाजोडी उपचार कराने ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दी। मिली जानकारी के अनुसार सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के चौधरी टोला निवासी शंकर दत्ता की पत्नी लतिका देवी अपनी पुत्र के ससुराल हिरणपुर से वापस लौट रही थी कि धमनी मोड़ पर बस…

Read More

इंडी गठबंधन पहले से ज्याद मजबूत है, हमारा प्रदर्शन चुनाव में बेहतर कल्पना सोरेन को जनता ने स्थापित किया है, मैंने नहीं होगा 1932 के खतियान पर चुनाव के बाद सर्वसम्मति बनानें का प्रयास होगा संताल एक्सप्रेस संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने मेरी सरकार को अपदस्थ करने के लिए सुपारी ले रखा है। इसके तहत वे सरकार को किसी भी तरह से अपदस्थ करने की हर कोशिश में पिछले चार महीने से भी अधिक समय से झारखंड में जमे हुए हैं लेकिन वे अपने कोशिश में कदापि कामयाब नहीं…

Read More

रामगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को झारखंड के रामगढ़ स्थित सिद्धो कान्हो मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झामुमो की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य को नक्सलवाद और बांग्लादेशी घुसपैठ का तोहफा दिया है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनते ही बांग्लादेशियों के बच्चों को आदिवासी का दर्जा मिलना बंद हो जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विकास की एक नई दिशा देकर झारखंड को पूर्ण राज्य का…

Read More

रक्षा मंत्री ने खूंटी में भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा के पक्ष में की जनसभा खूंटी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासियों के हित की बात करने वाली कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि 1951 की जनगणना के अनुसार झारखंड में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 51 फीसदी थी। वर्तमान वह घटकर 28 प्रतिशत कैसे हो गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए सरकार जल्द ही नया कानून बनाएगी। राजनाथ सिंह शनिवार को खूंटी के कचहरी मैदान में खूंटी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा के समर्थन…

Read More

धनबाद । झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। इसी बीच शनिवार को राहुल गांधी ने धनबाद के बाघमारा में एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आपके नहीं हैं, वो उनके (अंबानी) हैं। बाघमारा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एक बार मैने देखा कि नरेन्द्र मोदी तार के पीछे खड़े कुछ गरीब बच्चों से झिझक कर मिल रहे थे। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री किसानों, गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के पास नहीं जाते हैं।…

Read More

पलामू । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पुष्पा देवी के पक्ष में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल समर्थित गठबंधन की सरकार को देश की सबसे ज्यादा करप्ट गवर्नमेंट बताया। अमित शाह ने कहा कि 13 नवंबर को वोट डालना है और पुष्पा देवी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी है, उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजना है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए सरहद पार से घुसपैठ…

Read More