Author: Santal Express

 जल्द ही कंपनी के पास एक स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी होगी नई दिल्ली । भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अब हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में प्रवेश करने कर पर ‎विचार कर रही है। कंपनी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने बताया कि एलआईसी मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी खरीद सकती है। एलआईसी के सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस कॉल में एलआईसी के एक अ‎धिकारी ने कहा कि इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है और नियामकीय अनुमोदन मिलने के बाद कंपनी के पास…

Read More

बजट तीन साल तक है और वित्तीय वर्ष 2026-27 तक चलेगा नई दिल्ली । केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने भारत के चिकित्सा उपकरण उद्योग को मजबूत प्रदान ‎करने के लिए 500 करोड़ रुपये की योजना को प्रारंभ ‎किया है। इस योजना का उददेश्य मुख्य घटकों और सहायक उपकरणों का निर्माण, कौशल विकास, क्लिनिकल स्टडीज का समर्थन, सामान्य इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास और उद्योग को बढ़ाने पर होगा। बताया जा रहा है ‎कि इस योजना का शुरुआती बजट 500 करोड़ रुपये होगा, जो तीन साल तक के लिए है और वित्तीय वर्ष 2026-27 तक चलेगा। इस योजना में पांच…

Read More

बैंक ने कुछ ग्राहकों को सूचित किए बिना दंडात्मक शुल्क लगाया था नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने साउथ इंडियन बैंक पर 59.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए आरबीआई के पर्यवेक्षी मूल्यांकन का समर्थन किया था। इसके परिणामस्वरूप, आरबीआई के निर्देशों और गैर-अनुपालन के आधार पर साउथ इंडियन बैंक को जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया। आरबीआई का कहना है कि बैंक ने कुछ ग्राहकों को एसएमएस/ई-मेल या पत्र के माध्यम से सूचित किए बिना न्यूनतम शेष/औसत न्यूनतम शेष राशि न बनाए रखने पर दंडात्मक…

Read More

गेहूं की बुवाई से पहले खाद का संकट होगा दूर नई दिल्ली । भारत में गेहूं की बुवाई से पहले डीएपी और एनपीके खाद का संकट है। इसकी वजह से किसानों को रात-रातभर डीएपी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल यूक्रेन और गाजा युद्ध की वजह से दुनिया में पेट्रोलियम आधारित रासायनिक खादों की भारी किल्लत हो गई है। संकट की इस घड़ी में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुहार लगाई थी। अब पुतिन ने भारत को तत्काल फर्टिलाइजर भेजने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भारत को महान देश बताया और कहा कि वह…

Read More

2012 के महाकुंभ से तीन गुना बड़ा है महाकुंभ 2025 प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारी कर रही है। यह यूपी का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बनने जा रहा है। 14 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले इस महाकुंभ में 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जो 2012 के महाकुंभ से तीन गुना बड़ा होगा। राज्य सरकार ने महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए 15 से अधिक विभागों और 500 से अधिक परियोजनाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। महाकुंभ 2025 के लिए 6,382 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट र गया है, जिसमें से…

Read More

हार्ट व अन्य बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा नई दिल्ली । डॉक्टरों की माने तो अगर हम पर्याप्त नींद नहीं लेते तो इससे हमारे शरीर को तो नुकसान पहुंचता ही है। साथ ही हमारी पूरी दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। हर किसी को कम से कम 7 से 9 नौ घंटे तक की नींद लेने की सलाह देते हैं। वहीं एक शोध में यह भी सामने आया है जो लोग देर रात तक जागते हैं उनमें हृदय रोग और मधुमेह का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। देर रात तक जगने से हमारे शरीर के स्वास्थ्य पर नकारात्मक…

Read More

नई दिल्ली । पेटिकोट कसकर पहनने वाली महिला को त्वचा कैंसर हो सकता है। ऐसी ही कैंसर से पीड़ित दो महिलाओं का इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने चेतावनी जारी की है। वर्धा में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और बिहार में मधुबनी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि पारंपरिक रूप से साड़ी के नीचे पहने जाने वाले अंडरस्कर्ट (पेटिकोट) की कमर की डोरी को कसकर बांधने से त्वचा में छाले हो सकते हैं और कुछ मामलों में, त्वचा कैंसर भी हो सकता है। इस घटना को पहले साड़ी कैंसर के रूप में वर्णित किया गया था,…

Read More

अयोध्या । रामलला मंदिर के निर्माण में कई तरह की खामियां सामने आ रहीं हैं। यहां जो पत्थर लगाए गए है वे काफी कमजोर हैं। अब उन्हे हटाकर उनकी जगह दूसरे मजबूत पत्थर लगाए जाना है। इसके लिए करीब 200 मजदूरों की जरुरत है और श्रमिक मिल नहीं रहे हैं। ऐसे में जून 2025 तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं हैं। भवन निर्माण समिति के मुताबिक राम मंदिर में लगभग 200 से ज्यादा मजदूरों की कमी है। तो वहीं राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे पत्थर में भी कमी पाई गई है। राम मंदिर निर्माण समिति के…

Read More

हजारीबाग । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण एवं अनुशासन की सराहना की। राज्यपाल ने नव आरक्षकों के परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके समर्पण के कारण देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। राज्यपाल शनिवार को हजारीबाग के मेरू स्थित रानी झांसी परेड ग्राउंड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जरिये सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित दीक्षांत परेड में नव…

Read More

गिरिडीह । झारखंड की हाई प्रोफाईल विस सीटों में एक धनवार विधानसभा सीट पर राज्य के पहले मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार फिर चुनाव समर में हैं। दूसरे चरण में 20 नवम्बर होने वाले चुनाव में धनवार सीट पर दलीय और निर्दलीय समेत 16 प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे हैं। इनमें प्रमुख चुनावी मुकाबला बाबूलाल मरांडी (भाजपा), राजकुमार यादव (भाकपा-माले), निजामुद्दीन अंसारी (झामुमो) और निरंजन राय (निर्दलीय) के बीच होने के आसार हैं। इस बार बाबूलाल मरांडी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में धनवार से बाबूलाल…

Read More