Author: Santal Express

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को पांच हजार से अधिक हिन्दू बालिकाएं और महिलाएं तलवारबाजी का प्रदर्शन कर न केवल अपना शौर्य दिखाएंगी, बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी बनाएंगी। यहां नेहरू स्टेडियम में दोपहर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक महिलाएं एक साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगी। इसमें 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला और…

Read More

कोलकाता । हावड़ा के शालिमार की ओर जाते समय नलपुर के पास शनिवार सुबह यात्री ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं है। रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है।हादसे के कारण दक्षिण-पूर्व रेलवे की सेवा बाधित हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।दुर्घटनाग्रस्त तीन डिब्बों में दो में यात्री सवार थे जबकि एक पार्सल वैन था। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच कर दुर्घटना…

Read More

मस्कट । भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पुरुष खिलाड़ी ऑफ द ईयर का ताज पहनाया गया और उनके पूर्व हमवतन पीआर श्रीजेश को पुरुष गोलकीपर ऑफ द ईयर चुना गया, शुक्रवार देर रात अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने घोषणा की। एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा वोट के बाद, राष्ट्रीय संघों, उनके संबंधित राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों और कोचों, प्रशंसकों और मीडिया द्वारा प्रतिनिधित्व करते हुए, यिब्बी जेनसन (नीदरलैंड), हरमनप्रीत और अन्य खिलाड़ियों को ओमान में 49वें एफआईएच वैधानिक कांग्रेस की भव्य रात 2024 के एफआईएच प्लेयर्स से सम्मानित किया गया। चीन के ये जियाओ और भारत के पीआर श्रीजेश ने…

Read More

डरबन । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चार मैचों के टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज भारत ने जीत दर्ज की है। डरबन में खेले गए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से मात दी है। मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा। भारत की ओर से मिले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एडन मारक्रम सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रीस्टन स्टब्स ने 11 रन, रयान रिकल्टन ने 21 रन, हेनरिक क्लासेन…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का झारखंड दौरा रद्द हो गया है। शनिवार सुबह 9 : 40 बजे झारखंड रवाना होने वाले थे। वहां पर उन्हें पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना था।मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा रद्द हो गया है।

Read More

पूर्वी चंपारण । दरभंगा में कार्यरत एक बीएमपी जवान को हाउसिंग लोन दिलाने के नाम पर एलआईसी एजेंट ने करीब 8.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित जवान लखौरा थाना के मठिया भोपत गांव निवासी सचिंद्र राम है। मामले में उन्होंने रघुनाथपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में कहा है कि सीतामढ़ी थाना के नानपुर के रहने वाले बिलटू राय का पुत्र नीतीश कुमार उनका पूर्व परिचित है। जो रघुनाथपुर में रहता है। वह एलआईसी का एजेंट है। उसने 14 लाख का हाउसिंग लोन दिलाने के लिए कहा। उसने बताया कि केवल आपको कागजात पर हस्ताक्षर…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह जोरदार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। डॉन न्यूज के अनुसार, विस्फोट के समय एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से पेशावर के लिए प्रस्थान करने के लिए तैयार थी। रिपोर्ट में क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद…

Read More

फिरोजाबाद । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप के परिजन और रिश्तेदार, संदीप के बेटे सिद्धार्थ (4) के मुंडन संस्कार और दर्शन के लिए निजी बस से शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन गए थे। देर रात सभी लोग लौट रहे थे। बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र के पास वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना पर यूपीडा टीम और स्थानीय…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नाबालिग लड़की की तस्करी के बहुचर्चित मामले में छह लोगों को दोषी करार देते हुए अदालत ने कठोर सजा सुनाई है। हल्दिया थाना अंतर्गत इस मामले का खुलासा 26 अक्टूबर 2017 को हुआ था, जिसमें 16 साल की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली होते हुए आगरा ले जाया गया और उसे एक वेश्यालय में बेच दिया गया था। इस जघन्य अपराध के सिलसिले में हल्दिया में पॉक्सो अधिनियम के तहत विशेष अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें सात आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। मामले में विशेष लोक अभियोजक श्री…

Read More

लखनऊ । मां विंध्यवासिनी के क्षेत्र में मझवां विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव भी कम दिलचस्प नहीं है। यह सीट निषाद पार्टी के विधायक विनोद बिंद के भदोही से सासंद बन जाने के कारण खाली हुई है। अब इसको भाजपा ने अपने खाते में डाल लिया है। भाजपा ने जहां सुचिस्मिता मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने डा. ज्योति बिंद को खड़ाकर दांव आजमा रही है। ऐसे में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है, लेकिन बसपा ने ब्राह्मण चेहरा देकर इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है। यहां…

Read More