मच्छरों से मलेरिया, डेंगू के साथ ही कई अन्य बीमारियां होती हैं, ऐसे में इनसे बचाव किया जाना चाहिये। बुखार बढ़ने के साथ ही जान का भी खतरा रहता है। आजकल मौसम में बदलाव और प्रदूषण बढ़ने से मच्छरों की समस्या और बढ़ गयी है। ऐसे मौसम में मच्छर अधिक होतें हैं जो आपके रातों की नींद ख़राब करने से लेकर आपको बीमार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में मच्छरों से बचा जाना बहुत जरूरी है, खासकर अगर घर में छोटे बच्चे हों तब क्योंकि, इन मच्छरों के काटने से गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसके…
Author: Santal Express
बच्चों के पेट में कीड़े होना बेहद आम समस्या है, और लगभग 10 में से 7-8 बच्चों को यह समस्या होती ही है हालाँकि, कुछ समय तक तो यह पता भी नहीं चल पाता कि बच्चे को पेट में कीड़े हुए हैं। यह कीड़े बच्चे को अंदर ही अंदर बहुत परेशान करते हैं लेकिन यदि आप थोड़ी सी सावधानी बरतें, तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, वह भी बिना किसी डॉक्टरी सलाह के। ऐसे में, हम यहाँ कुछ ऐसी ही घरलू औषधियों के बारे में बता रहें हैं, जिनके प्रयोग से बेहद आसानी से पेट के कीड़ों…
बच्चा है तो कार्टून तो देखेगा ही। अगर आपकी भी यही सोच है तो इसे बदलने की जरूरत है। ज्यादा कार्टून देखना आपके बच्चे के मानसिक सेहत के साथ-साथ उसके सामान्य स्वभाव को भी प्रभावित कर सकता है। टीवी की लत से बच्चे को इस प्रकार बचायें। किसी भी मां से पूछ कर देखिए, वह अपने बच्चे के टीवी देखने की लत से परेशान जरूर मिलेगी। साइकोलॉजिस्ट, कामना छिब्बर के मुताबिक, ‘सभी जानते हैं कि बच्चे जो देखते हैं, वही सीखते हैं। टीवी और उस पर आने वाले कार्टून सीरियरल का असर उन पर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं…
रांची । किसी भी राजनैतिक दल के पास देश या प्रदेश हित को लेकर कोई पुख्ता पोलिसी नहीं है। रोजगार कैसे देंगे,स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे सुधारेंगे या बेहतर और मुफ्त शिक्षा के लिए क्या करेंगे। इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। चुनावी मंच पर या तो मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का वादा होता है या फिर घुसपैठियों को लेकर एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया जाता है। बस,ऐसी मुद्दों के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की जद्दोजहद चल रही है। झारखंड के विपक्षी और सत्ताधारी, दोनों ही गठबंधनों में महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश बेनिफिट वाली योजनाओं की बहार…
रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले खूंटी पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अठहत्तर लाख का अफीम और 14 लाख 58 हजार नगद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी तस्कर अड़की थाना क्षेत्र के निवासी है। हेंदेहस्सा गांव निवासी जोहन नाग और कुडुम्बदा गांव निवासी अल्बर्ट कंडिर शामिल है।डीएसपी वरुण रजक ने प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तोरपा कि अड़की क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों का तोरपा क्षेत्र में लगातार आवागमन की सूचना थी। सूचना पर तोरपा…
रांची । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 नवम्बर के दौरे को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को लगातार वरीय अधिकारी रोड शो होने वाले मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां पर भी किसी भी प्रकार की खामियां पायी जा रही है, उसे दुरुस्त करने का निर्देश भी दे रहे हैं। एसपीजी की टीम ने भी प्रधानमंत्री के रोड शो होने वाले स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 11 आईपीएस , 25 डीएसपी, 111 इंस्पेक्टर, 714 एसआई और एएसआई, 3000 जवान, 2 बीडीडीएस टीम,…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार पोस्टल बैलट से मतदान के लिए फॉर्म 12-डी में आवेदन करने वाले अब्सेंटी वोटर्स, अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाता और मतदान कार्य में लगे कर्मियों के जरिये मतदान किया जा रहा है। रांची जिला में मतदान कार्य में लगे जिन कर्मियों जरिये पोस्टल बैलट से मतदान के लिए आवेदन दिया गया था, वो 11 नवंबर तक राजकीय +2 उच्च विद्यालय, कांके में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटर में मतदान कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त वरुण रंजन ने मतदान कार्य में लगे…
पूर्वी चंपारण । जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 हजार के इनामी अपराधी विनय सहनी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विनय सहनी जिले के रामगढ़वा थाना अंतर्गत हुए डकैती कांड में वांछित था। इस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उक्त अपराधी को गुप्त सूचना पर डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया है।विनय सहनी का अपराधिक इतिहास है। इस पर रामगढ़वा थाना में कई मामलाें में केस दर्ज है ।
पटना । बिहार में 13 नवम्बर को विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। साथ ही 2025 में विधानसभा का आम चुनाव होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोक आस्था के महाप्रव छठ के अवसर पर पटना आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डेढ़ घंटे का समय स्टीमर पर बिताया। जेपी नड्डा का जुड़ाव पटना से काफी रहा है लेकिन यह पहला मौका है जब वे महापर्व छठ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ स्टीमर…
नई दिल्ली । यामाहा की नई बाइक यामाहा एफझेड-एक्स ब्लूटूथ बाइक बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार है। यामाहा एफझेड-एक्स का डिज़ाइन पुराने जमाने की मोटरसाइकिलों से प्रेरित है। इसका फ्रंट गोल हेडलाइट, लंबा और चौड़ा फ्यूल टैंक, और हाई राइडिंग हैंडलबार इसे एक क्लासिक लुक देते हैं। यह बाइक अपने रेट्रो स्टाइल और आधुनिक फीचर्स का शानदार मिश्रण प्रस्तुत करती है, जो इसे अन्य बाइक से अलग बनाता है। बाइक का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और कुशंड सीटें लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाती हैं, जिससे यह हर तरह के राइडर्स के लिए उपयुक्त बनती है, खासकर उन…


