पटना । राज्य के सरकारी विद्यालयों में ट्रांसफर के लिए अब तक 16 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। शिक्षकों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवम्बर तक निर्धारित है। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल में कार्यरत नियमित शिक्षकों, सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों और बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर नियुक्त शिक्षक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षकों द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर दिसम्बर के तीसरे/चौथे सप्ताह में स्थानांतरण व पदस्थापन किया जाएगा। इसमें वरीयता के आधार को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक,…
Author: Santal Express
न्यूयॉर्क । भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। भारत ने यूएन में साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। यूएन में भारत की तरफ से ये बात राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा पर निशाना साधाते हुए कहा कि अपनी हरकतों से पड़ोसी मुल्क तथ्य नहीं बदल सकता। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हाल ही में अपने लोकतांत्रिक और निर्वाचन के अधिकार का इस्तेमाल किया है और नई सरकार चुनी है। पाकिस्तान को अपनी झूठी बातों से बचना…
रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ का दर्शकों को कई सालों से बेसब्री से इंतजार है। इस मल्टीस्टारर फिल्म ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स सिंघम की तीसरी किस्त ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को रिलीज हो गई है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। शुरुआती दौर में फिल्म ने कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, अब दोनों फिल्मों का शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ गया है।इसके मुतािबक कार्तिक आर्यन की ‘भूल…
जामताड़ा । जिले के मिहिजाम शहर में नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए उसके शटर को तोड़ कर लूटने की योजना बनाया था। लेकिन पड़ोसी के जाग जाने पर इन अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया,और घटना को अंजाम नहीं देने पर वह से भाग निकला। घटना मिहिजाम शहर के मेन रोड कानगोई का है। जहां आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को लूटने की नियत से आज मध्य रात्रि को ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ डाला। दुकान में लूट पाट की घटना को अंजाम देने ही वाला…
रांची । झारखंड में जल्द विधानसभा चुनाव होना है । चुनावी मौसम में रांची और जमशेदपुर में 9 जगहों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार के घर पर भी छापेमारी की गई है। सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनके जुड़े लोगों के ठिकानों पर आईटी ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक करीब 9 जगहों पर छापेमारी की गई है। चुनाव से पहले आयकर विभाग की रांची में ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस बार इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार हैं।…
जामताड़ा : स्थानीय झामुमो नेत्री सह पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी ने जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर सारठ विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर प्राथमिक दर्ज करवाई है। शुक्रवार देर शाम को चमेली देवी जामताड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए रणधीर सिंह पर आपत्तीजनक भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। चमेली देवी ने आवेदन में कहा है कि बीते 5 नवंबर को सारठ विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के प्रचार प्रसार से लौटने के उपरांत रात में राम प्रसाद मंडल…
जरमुंडी । जरमुंडी के तालझारी बाजार में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने फीता काटकर किया। इस मौके पूर्व प्रमुख लखीनारायण दत्ता ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का बारे में बताएं तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। इस मौके पर जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार, सुबोध दत्ता, उमाकांत मोदी, मिथिलेश कुमार, सचिन राव, मनोज सिन्हा, अर्जुन सिंह, संजय यादव, प्रमोद यादव, अंकित राव,…
जामा । विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को जामा प्रखंड के महारो चौक स्थित भाजपा कार्यकर्ता हीरालाल मंडल के आवास पर जामा विधानसभा भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव कांत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू उपस्थित थे। बैठक में समिति को संबोधित करते हुए प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी, लगन और मेहनत के साथ चुनाव कार्य में लग जाय। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दिन-रात प्रत्याशी को जिताने के काम में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव प्रबंधन से जुड़े…
दुमका । लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन शुक्रवार को दुमका के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों छठवर्तियो व श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने जल में दूध डालकर सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य दिया। शुक्रवार को अहले सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन मौके पर हर गली-सड़कों पर छठी मैया के गीत गुंज रहे थे| छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से छठ घाट गूंजते रहे। छठ महापर्व का आज…
सरैयाहाट। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में छठ पर्व के हर्षोल्लास के बीच खरना का प्रसाद वितरण के दौरान सर्पदंश से एक सत्रह वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से छठ का भक्तिमय माहौल गम में बदल गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे खरना का प्रसाद वितरण के दौरान पुतुल कुमारी(17) पिता स्वर्गीय पीतांबर सिंह को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे झाड़ फूंक के लिए इधर उधर ले जाया गय। लेकिन देर रात जब उसकी हालत बिगड़ने…


