जरमुंडी । जरमुंडी के तालझारी बाजार में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने फीता काटकर किया। इस मौके पूर्व प्रमुख लखीनारायण दत्ता ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का बारे में बताएं तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। इस मौके पर जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार, सुबोध दत्ता, उमाकांत मोदी, मिथिलेश कुमार, सचिन राव, मनोज सिन्हा, अर्जुन सिंह, संजय यादव, प्रमोद यादव, अंकित राव, मनोज मंडल, प्रदीप यादव, रामकिसुन साह, रंजीत मिर्धा, बनारसी राम, जनता सिंह, राम कुमार मंडल, घनश्याम पंडित, मृत्युंजय सिंह, प्रकाश साह, अशोक राव, संतोष पंडित, शंभु रमानी, रविकांत राय, बंधु सिंह, अमित दत्ता, ब्रजेश पाठक, मुन्ना राय, दिलीप मिर्धा, रवि पांडेय, गिरधारी रमानी आदि मौजूद थे।




