Author: Santal Express

साहेबगंज/राजमहल । विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनन्त कुमार ओझा ने साहेबगंज सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिमी,हाजीपुर पूरब सहित विभिन्न पंचायतों में गांवों का दौरा कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने ने कहा जनसम्पर्क में जनता का प्यार और आशीर्वाद भरपूर मिल रहा हैं विपक्षी द्वारा गलत भ्रम फैलाकर यहाँ की जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं मगर यहाँ की जनता ने मुझे दो बार अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम किया है उनका विश्वास पर दस सालों में क्षेत्र का विकास करके खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास किया…

Read More

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील संताल एक्सप्रेस संवाददाता उधवा। राजमहल विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों से वोट मांग रहे हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार शाम राजमहल विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान उधवा प्रखंड के अंतर्गत कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने देर शाम प्रखंड के उत्तर बेगमगंज पंचायत अंतर्गत हाटपाडा़ दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंचे। वहीं क्लब के सदस्यों व स्थानीय महिलाओं ने सुनील यादव को फूलों की…

Read More

साहिबगंज । नगर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पिछले 30 वर्षों से लगातार छठ पूजा सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं को नि शुल्क: छठ पूजा की सामग्री वितरित की जाती है। यह सेवा शिविर खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।जो इस पवित्र पर्व को समर्पण और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। लेकिन आर्थिक कारणों से पूजा की सामग्री का प्रबंध नहीं कर पाते।छठ पूजा, विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है। जो सूर्य देवता और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अद्भुत…

Read More

साहिबगंज/बोरियो । विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पुत्र अजय हेंब्रम के नेतृत्व में मंडल के अध्यक्ष मनोज साह तथा मधुसुदन दत्त, रामबालक राम, छोटेलाल सोरेन, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी के समक्ष। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष तारीक अजीज, सामाजिक कार्यकर्ता करीम अंसारी, इनामुल अंसारी, नुरुल हक, सफीक अंसारी, मुमताज,अंसारी, कुसुमुद्दीन, मुजफ्फर अंसारी, दिलदार, मंसूर अंसारी, दिलदार अंसारी, इनामुल हक, ताहिर अंसारी, सद्दाम अंसारी,जुबेर अंसारी, कुसुमुद्दीन अंसारी, मुजाहिद अंसारी, सब्बीर अंसारी, रमजान अंसारी, मुमताज अंसारी, जैनुल हक, सफीक अंसारी, सफदर अंसारी, अंसारी सहित अन्य अल्पसंख्यक समाज के दर्जनों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

Read More

साहिबगंज। सदर अस्पताल में गुरुवार को एक नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दरसअल कबूतरखोपी निवासी प्रसूता ज्योति कुमारी बुधवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार महिला दर्द से रात भर परेशान रही। लेकिन कोई महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। मौजूद नर्स डॉक्टर के जल्द पहुंचने की बात कहती रही। वहीं प्रसव में विलंब होने से गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। डीएस डॉ मोहन मुर्मू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More

साहिबगंज । विधानसभा आम चुनाव निष्पक्ष निर्भिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से 01- राजमहल सामान्य प्रेक्षक सी.के प्रसन्न, 02 -बोरियों सामान्य प्रेक्षक गौतम सिंह, 03- बरहेट (अ०ज०जा०) सामान्य प्रेक्षक मजीद खलील अहमद ड्राबु, एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में सुचना एवं विज्ञान कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में पोलिंग पार्टी का द्वितीय रेंडमाईजेशन सम्पन्न किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त -सह- नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सतीश चंद्रा , 01- राजमहल निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार, 02- बोरियों निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, 03 बरहेट निर्वाची पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता गौतम…

Read More

साहिबगंज | लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को 8 नवंबर को दूसरे दिन के अर्घ्य के साथ समापन हो गया| इस चार दिवसीय पर्व के आखिरी दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है अर्थात उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है| सूर्य उपासना का यह पावन पर्व चार दिनों तक चलता है,जिसमें पहला अर्घ्य कार्तिक मास को दिया जाता है जबकि दूसरा अर्घ्य छठ पर्व के अंतिम दिन यानी कार्तिक मास की सप्तमी तिथि को दिया जाता है| छठ व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं और अर्घ्य के दौरान सुबह और शाम के समय…

Read More

साहिबगंज । सदर प्रखंड के लालबथानी में इंडिया महागठबंधन के राजमहल विधानसभा प्रत्याशी एम टी राजा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो० कलीमुद्दीन के द्वारा अभियान चालाया गया।जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एखलक नदीम,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मोजम्मील हक,सबदूल अंसारी, जिला साचिव कांग्रेस मो० रियाज़,युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौसर आलम,मो० सिद्दीकी,जहांगीर आलम, मुख्तार अहमद,जब्बार अली,प्रवेज आलम,अब्दूर रहीम,मोकिम,आदि उपस्थित रहे।

Read More

साहिबगंज/बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान अपने कांग्रेसी सदस्यों के साथ मिलकर छठ घाटों का अवलोकन किया।जिसमें सर्वप्रथम कालीतल्ला पोखर,रेलवे कॉलोनी के कलपोखर,राजमहल रोड में मुंशी पोखर आदि सम्मिलित है। जिलाध्यक्ष बरकत खान ने सभी घाटो में बने क्लब के सदस्यों से मुलाकात की और महापर्व छठ की उत्तम व्यवस्था को देखते हुए सभी को धन्यवाद व शुभकामनाएं दी।आस्था के महापर्व छठ पूजा में छठ व्रत धारियों को संदेश देते हुए बरकत खान ने कहा की महाभारत काल में द्रौपदी परिवार की सुख-शांति और रक्षा के लिए छठ का पर्व बनाया था।जब पांडव अपना सारा…

Read More

हनवारा संवाददाता गोड्डा । महागामा अनुमंडल के विश्वास खानी गांव स्थित गेरुआ नदी तट पर शुक्रवार को छठ पूजा के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेपाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों के करीब एक दर्जन पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने अपना दमखम दिखाते हुए एक दूसरे को पटकनी दी। दंगल को देखने आसपास के दर्जनों गांव हनवारा, कोयला, परसा, रामकोला, खुर्द डुमरिया, नवरतमपुर समेत अन्य गांवों से  हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे थे जो  पहलवानों का हौसला तालियां बजाकर अब्जाही कर रहे थे।…

Read More