ठाकुर गंगटी(गोड्डा) : एकीकृत बिहार राज्य के पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह ने शुक्रवार को महागठबंधन प्रत्याशी पुत्रवधु मंत्री सह विधायक दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में जनसंपर्क कर सहयोग मांगा। उन्होंने ठाकुर गंगटी, मंझकोला, हरिपुर बहरमल, रूंजी, बनियाडीह, धाबा आदि गांव में जाकर अपने समय के बुजुर्ग कांग्रेसियों के साथ-साथ अन्य लोगों से भी मिलकर महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह को सहयोग करने को कहा। बताया कि पूर्व में जिस प्रकार वे तीन बार इस विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं मंत्री भी रहे हैं। तो उस समय इस इलाके से उन्हें अच्छा खासा मतों से सहयोग मिल पाता…
Author: Santal Express
महागामा : विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन चौबे ने महागामा बाजार स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन चौबे ने मतदाताओं से कहा कि चाहे गरीब हो या अमीर सबके पास मत देने का अधिकार है यह आपकी ताकत है। इसे पहचाने और इसका सही इस्तेमाल करते हुए महागामा विधानसभा के विकास के लिए सेब छाप कर आगामी 20 नवंबर को बटन दबाकर भारी मतों से विजयी…
पाकुड़।सदर प्रखंड के फारसा पंचायत में आयोजित जनसंपर्क अभियान में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने ग्रामीणों से हाथ छाप पर वोट करने की अपील की। उन्होंने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों और महिलाओं को दिए गए सम्मान के बारे में चर्चा की। मानसारुल हक ने बताया कि गठबंधन सरकार ने 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया है, जबकि 18 से 49 वर्ष की महिलाओं को मैया सम्मान योजना के तहत ₹1000 की सम्मान राशि दी जा रही है, जो आगे बढ़कर ₹2500 हो सकती है। इसके अलावा, गठबंधन सरकार ने 200 यूनिट बिजली फ्री, बिजली…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । विधान सभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के सभागार भवन में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ,बुथ सुपरवाइजर एवं पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश दिया गया की अगले दो दिन में बचे हुए शेष मतदाता पर्ची मतदाताओं के बीच वितरण करने का निर्देश दिए। वही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेटस का स्क्रीनशॉट लेने सीट के अंतर्गत मतदाता जागरूकता…
कुंडहित (जामताड़ा) । विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रसाशन ने क्षेत्र में अवैध करोबार के उपर नकेल कसना शुरू कर दिया है । गुरुवार रात कुंडहित पुलिस ने सौराकी गाँव में छापामारी अभियान चलाकर 50 लीटर देशी महुआ शराब एंव 30 किलों ग्राम जाबा बरामत किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात कुंडहित पुलिस द्वारा सौराकी गांव के साहेबान हेम्बरम के घर से 50 लीटर देशी महुआ शराब एंव जाबा बरामद किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है । वहीं पुलिस अवैध रूप से देशी महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री करने के आरोप में साहेबधन हेम्बरम…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । सुमित कुमार सिंह व गोपाल सिंह ग्राम धनुष पूजा, पाकुड़ के लिखित शिकायत पर नगर थाने में दर्ज कांड संख्या 281/ 24 दिनांक 3. 11.24 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 ( 2 ) के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने 5 सातीर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले और इसमें संलीप्त व्यक्तियों को तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी हरीदेव प्रसाद ने बताया कि 3 नवंबर 2024 को दो मोटरसाइकिल चोरी होने के शिकायत नगर थाने में दर्ज हुए…
नाला (जामताड़ा)– महान क्रांतिकारी वीर सिद्धू कान्हू की छठवीं पीढ़ी संथाल परगना देश मांझी मंडल मुर्मू नाला पहुंचे इस दौरान नाल नेताजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उनका आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया | इस अवसर पर उन्होंने संथाल समाज के पद धारक एवं आगा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज झारखंड निर्माण 20 -24 साल हो गया झारखंड राज अलग हुए झारखंड राज्य निर्माण हो गया, परंतु आदिवासी मूलवासी संवैधानिक नियमों का अभी तक अनुपालन नहीं हुआ मांझी परगना व्यवस्था नहीं कस्टमरी जो है इन चीजों को हम लोग सिद्ध कानून ने जो सपना देखा था…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने जबरदाहा, हाथिगढ़ आदि गांव में जनसपंर्क अभियान चलाया ।गावो के लोगों से मिले और आगामी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी से भारी संख्या में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। सबसे पहले क्षेत्र के पचुवाड़ा गांव पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने बाबुधन मुर्मू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं गांव के लोगों ने गांव में व्याप्त समस्याओं को रखा। जिसमें सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को चुनावी दौरा के दौरान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बाडू पंचायत के गादी सुरमा, तुडकई, टिरकुनी, रघुनाथपुर आदि गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।गांव में जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी प्रत्याशी हेमलाल लोगों से मिले और उनसे वोट देने की अपील की। लोगों को बताया कि आगामी 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के दिन हुए अपने मत का प्रयोग करें और उन्हें जीत दिलाने का काम करें।उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां को जनता को गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार सहित आस-पास के क्षेत्र डुमरचिर एवं बासमती के विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न हो गया। इस दौरान सुबह तीन बजे से ही वैष्णवी दुर्गामंदिर छठ घाट, पीएचइडी छठ घाट, डुमरचिर छठ घाट एवं बासमती छठ घाट पर छठ व्रती और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रती और उनके परिजन अहले सुबह ही अपने…


