महागामा : विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन चौबे ने महागामा बाजार स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन चौबे ने मतदाताओं से कहा कि चाहे गरीब हो या अमीर सबके पास मत देने का अधिकार है यह आपकी ताकत है। इसे पहचाने और इसका सही इस्तेमाल करते हुए महागामा विधानसभा के विकास के लिए सेब छाप कर आगामी 20 नवंबर को बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका सही चुनाव क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर रोहित भगत, नीरज उपाध्याय, मुकेश पासवान, विनोद राज, सुमन, राकेश रजक, मनीष चौबे सहित दर्जनों लोगों उपस्थित थे।




