संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने जबरदाहा, हाथिगढ़ आदि गांव में जनसपंर्क अभियान चलाया ।गावो के लोगों से मिले और आगामी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी से भारी संख्या में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। सबसे पहले क्षेत्र के पचुवाड़ा गांव पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने बाबुधन मुर्मू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं गांव के लोगों ने गांव में व्याप्त समस्याओं को रखा। जिसमें सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित शुद्ध पेयजल प्रमुख रूप से शामिल रही। वहीं ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबुधन मुर्मू ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि राज्य अलग होने के 24 साल बाद और देश की आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी लिट्टीपाड़ा विधानसभा की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने मुझे यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। आप सभी से विनती है कि आने वाले 20 नवंबर को मतदान केंद्र में जाकर कमल फूल का बटन दबाएं और भारी मतों से मुझे जीत का आशीर्वाद दें ताकि मैं राज्य में लिट्टीपाड़ा विधानसभा की आवाज बन सकूं और यहां का चौतरफा विकास हो सके। मौके पर कामेश्वर दास, जयंत मंडल, आशिफ़ अंसारी , किस्टू, सुरील आदि मौजूद थे।



