संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । विधान सभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के सभागार भवन में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ,बुथ सुपरवाइजर एवं पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश दिया गया की अगले दो दिन में बचे हुए शेष मतदाता पर्ची मतदाताओं के बीच वितरण करने का निर्देश दिए। वही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेटस का स्क्रीनशॉट लेने सीट के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए मटका सूप पर स्वीप लिखा हुआ मतदाता जागरूकता स्लोगन रंगोली बैलून बैनर पोस्टर मोमबत्ती दिया आदि द्वारा विभिन्न गतिविधियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलने का निर्देश देते हुए हस्ताक्षर अभियान भी करने का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित सभी पंचायत सचिव को निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर 15 किट की व्यवस्था करने जिसमें कंगी साबुन तेल मुड़ी चॉकलेट मोदी चनाचूर आदि का किट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इस प्रकार सभी मतदान केदो में तकिया चादर कंबल बिछावन आदि का व्यवस्था करने उजाला के लिए चार्जेबल बल्ब सदा खाने पीने का व्यवस्था पानी का जार लाइट बाल्टी मार्ग ड्रम चाबी हैलोजन लाइट टॉर्च अल्युमिनियम की बाल्टी पेन पेपर चार्ज पावर बैंक एक्सटेंशन कोड 15वें वित्त आयोग के मध्य की राशि के अंतर्गत उत्तरी कारण योजना के तहत खरीदारी करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव को दिया गया।साथ ही मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र में आगमन पर उन्हें गुलाब का फूल और वेलकम किट देने के लिए कहा गया।वही दिव्यांग मतदाता एवं बृद्ध मतदाता के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। प्रखंड कंट्रोल रूम में एक बिजली मिस्त्री और को रखने का निर्देश दिया गया। स्लोगन सभी मतदान केदो में वॉलिंटियर्स की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में बीडीओ संजय कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार, बिनोद कुमार, केसी दास सहित अन्य उपस्थित थे।



