संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं मतदाता जागरूकता के निमित्त दिनांक 09 एवं 20 नवंबर 2024 को सोशल मीडिया पर हैशटैग वोट देने सी*#VoteDeneChalo* अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम इस प्रकार है:-अभियान का पहला दिन -* प्रथम चरण हेतु दिनांक 09.11.2024 को अपराह्न 5 बजे से अपराहन 7 बजे तक हैशटैग # वोट देने चलो अभियान चलाया जाएगा । जिसमें जिला के सभी सरकारी कार्यालयों, सभी महाविद्यालयों, उच्च विद्यालयों सभी कोचिंग संस्थानों, सभी व्यवसायिक संगठनों, सभी बूथ अवेयरनेस ग्रुप ( बी ए जी) सभी कार्यालयों में गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के सदस्यों, सभी…
Author: Santal Express
पाकुड़। चार दिनों से चला आ रहा सूर्य उपासना का महापर्व छठ भगवान भास्कर के द्वितीय अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। घर और सड़कों पर छठ मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय सागर में गोते खा रहा था। गुरुवार को छठवर्ती द्वारा बड़ा टोकरी (डाला) सूप में गोटा नारियल, डाभ फल, हल्दी अदरक लगे पौधे, ईख सुतनी, ठेकुआ, दूध चावल से बने की केचनिया पान सुपारी,की आदि प्रसाद पश्चिम दिशा में सजाकर भगवान भास्कर डूबते हुए स्वरूप अस्ताचलगामी सूर्यदेव अर्घ्य दी । दूसरे दिन शुक्रवार को छठवर्ती द्वारा प्रातः काल 5:00 अपनी अपनी घाट पर पहुंच कर जलाशयों…
पाकुड़ । शहर के तांतीपाडा में जयसवाल समाज की ओर से समाज के कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण, आरती पूजन हुआ व प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद समाज के सचिव राजेश जायसवाल ओर प्रदीप जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहस्त्रबाहु अर्जुन का असली नाम कार्तवीर्य अर्जुन था। वे महिष्मती के राजा थे। वे भगवान दत्तात्रेय के परम भक्त थे।वक्ताओं ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु कार्तवीर्य अर्जुन ने भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न करके वरदान में…
महगामा प्रतिनिधि गोड्डा/ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को संपन्न हो गया। व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया को नमन किया। सुबह-सुबह भगवान भास्कर के उषा किरण का सभी ने पूरी श्रद्धा से आराधना की। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का महापर्व संपन्न हो गया। महागमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसवा पोखर, लक्ष्मण बांध, मछुआरा पोखर, गंगा सागर पोखर, बलिया पोखर, अनुमंडल पोखर, दुर्गा मंदिर पोखर, विसर्जन पोखर सहित अन्य पोखर में छठ पूजा की गयी। 36 घंटे का निर्जला उपवास संपन्न हुआ। वहीं बसवा पोखर समीप समाजसेवी संतोष ठाकुर…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा,झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के ऊपर से नीचे तक के नेताओं के भाषणों पर गौर करें तो यह समाज को तोडऩे के लिए सांप्रदायिक जहर से भरे हुए होते हैं। सार्वजनिक मंच पर लोगों के बीच भाजपा नेताओं के नफरती बोल और सोशल मीडिया पर भी यही घिनौनी हरकतों का सच सामने आने के बावजूद चुनाव आयोग की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाया जाना गंभीर चिंता का विषय है।केंद्रीय महासचिव ने दलित सॉलिडेरिटी फोरम, हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स, इंडिया सिविल…
पलामू । जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के अमानत नदी किनारे मानगढ़ में शुक्रवार को चुनावी जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। वे पांकी विधायक और भाजपा उम्मीदवार कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पांकी विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता को अपार मतों से विजयी बनाया गया था, ठीक उसी प्रकार से आज लग रहा है कि शशिभूषण मेहता को जनता दोबारा मौका देगी। उन्होंने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई।…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शुक्रवार को भवनाथपुर, विशुनपुर, मंझगांव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशाल जनसभाओं में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की गंदी नजर है।यह समय है कि झारखंड के लोग अपने राज्य और अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हों। कल्पना सोरेन ने लोगों को याद दिलाया कि झारखंड सरकार ने उनके हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने हजारों लोगों का बिजली…
पूर्वी सिंहभूम । केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को तीन विधानसभा बहरागोड़ा, मनोहरपुर और जगन्नाथपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही रांची में केन्द्रीय सरना समिति के मतदाता जागरूकता अभियान में भी शिरकत कर पवित्र सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की। शिवराज सिंह ने बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेशानन्द गोस्वामी, मनोहरपुर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार दिनेश चन्द्र बोयपाई और जगन्नाथपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके रहते…
सिमडेगा । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा और सुजान जोजो के लिए जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साथा। साथ ही कहा कि हेमंत सरकार न आदिवासियों के लिए काम कर रही है, न यहां की जनता के लिए। कांग्रेस, जेएमएम की सरकार केवल आलमगीर आलम और इरफान अंसारी के लिए काम कर रही है। सरमा ने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज जेएमएम और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। इसलिए हेमंत सरकार का परिवर्तन कर झारखंड में भाजपा की सरकार…
लातेहार । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के कुंदरी मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि झारखंड में गृह मंत्री और प्रधानमंत्री चक्कर काट रहे हैं।आपको हिंदू मुस्लिम के नाम पर लड़वाकर वोट मांगने का काम कर रहें है। बीजेपी रोटी, बेटी और माटी की बात करती हैं, लेकिन इन लोगों को रोटी बेटी की चिंता नहीं है। इनकी नजर तो सिर्फ झारखंड की खनिज संपदा पर है। ये इन खनिज संपदा को यहां से लूटकर ले जाना चाहते हैं।उन्होंने महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को विजयी बनाने की अपील की।सीएम हेलीकाप्टर…


