संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं मतदाता जागरूकता के निमित्त दिनांक 09 एवं 20 नवंबर 2024 को सोशल मीडिया पर हैशटैग वोट देने सी*#VoteDeneChalo* अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम इस प्रकार है:-अभियान का पहला दिन -* प्रथम चरण हेतु दिनांक 09.11.2024 को अपराह्न 5 बजे से अपराहन 7 बजे तक हैशटैग # वोट देने चलो अभियान चलाया जाएगा । जिसमें जिला के सभी सरकारी कार्यालयों, सभी महाविद्यालयों, उच्च विद्यालयों सभी कोचिंग संस्थानों, सभी व्यवसायिक संगठनों, सभी बूथ अवेयरनेस ग्रुप ( बी ए जी) सभी कार्यालयों में गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के सदस्यों, सभी पीएसयू, कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के माध्यम से हैशटैग वोट देने चलो भियान व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा।अभियान का दूसरा दिन -हैशटैग # वोट दे देने चलो अभियान विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत होनेवाले मतदान दिवस दिनांक 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दिन कोई भी परिवार/मतदाता भी अपने सोशल मीडिया अपने परिवारजनों, मित्रजनो एवं अपने परिचितों को वोट देने के लिए अपील करते हुए हैशटैग वोट देने चलो का इस्तेमाल कर उन्हेें प्रेरित कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमारबी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाता इस अभियान से जुड़े और इस अभियान को सफल बनायें। 20 नवंबर 2024 मतदान दिवस के दिन मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करें।



