मसलिया: मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंचायत के बिहाजोरी गांव के बरगद पेड़ पास विगत सप्ताह भर से जुआ खेल जारी है। यहां शाम के तीन बजते ही आसपास के दर्जनों की संख्या में जुआरी आकर खेल जमा देते हैं जो रात्रि तक चलता है। बिहाजोरी सड़क के किनारे बरगद पेड़ के नीचे बेख़ौप होकर यह गोरखधंधा चला रहा है। इसमें छोटे छोटे गांव के बच्चे भी देखा देखी में खेलने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि जुआ खेल का आयोजन बिहाजोरी गांव के रामचंद्र मिर्धा, ज्योतिलाल मिर्धा व सूरज मिर्धा के देखरेख में जुआ खेल चल रहा है। ग्रामीणों…
Author: Santal Express
अस्पताल बनाने के लिए की गई गड्ढे की खुदाई, दीपक की मौत का कारण बनी जरमुंडी । जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित स्टाफ क्वार्टर के पीछे नवनिर्मित बीपीएचयू ( ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) परिसर में मिट्टी भराई के लिए बने तालाब नुमा गड्ढे में बुधवार की दोपहर को नहाने के दौरान डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक सीएचसी अस्पताल के स्टाफ सुदर्शन हरि का पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल स्टाफ सुदर्शन हरि के क्वार्टर के पास एक कुत्ता मर गया था। जिसे सुदर्शन हरि,उसका पुत्र दीपक…
काठीकुंड। विधानसभा चुनाव के लिए जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ बढ़ती जा रही है| दोनों दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी बढ़ता ही जा रहा है| हम बात कर रहे हैं शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट की जिसपर मुख्य रूप से झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन के साथ है| दोनों दल एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। हालांकि अबतक की बात करें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा इस…
दुमका। लोक आस्था के महापर्व छठ आज यानी बुधवार को रसिकपुर सुभाष नगर में छठ वर्ती ने खरना का प्रसाद ग्रहण के बाद 36घंटे का निर्जला व्रत शुरू । नहाय-खाय के बाद दूसरे दिन व्रती ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार शाम को गुड़ और चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाया गया। खरना का प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती निर्जला व्रत रखकर अगले दिन यानी गुरुवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी। छठ पूजा के दूसरे दिन…
जरमुंडी । भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने बुधवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के पंचायत बरमसिया, ज़रका 1 और दोंदीया पंचायत अंतर्गत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ग्रामीणों का अभूतपूर्व समर्थन देखकर वे भावुक हुए। ग्रामीण लोगों ने देवेंद्र कुंवर को अपना समर्थन देने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने न केवल जरमुंडी बल्कि पूरे झारखंड राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए “विकसित झारखंड” हेतु अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प दोहराया।
रानीश्वर : इंडियन नेशनल सोसियलस्टिक अक़्शेन फोर्सेस ( इंसाफ ) के विधायक प्रत्याशी सीमन मुर्मू ने बुधवार को रानीश्वर प्रखंड में रंगारंग महिला रैली के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया है । बांग्ला भाषा के बैनर के साथ यहां रघुनाथपुर मोड़ में हुई प्रचार रैली में स्थानीय मतदाताओ ने काफी उत्साह के साथ शामिल हुआ है। बांग्ला भाषा के बैनर पोस्टर एवं होडिंग यहां प्रचार में आकर्षण का केंद्र बना है।प्रत्याशी सीमन ने बताया हैं कि इंसाफ की आवाज आम लोगों तक पंहुचाने यहां मातृभाषा बांग्ला, संताली ,खोरठा एवं मालतो भाषा मे प्रचार शुरू किया गया है। रानीश्वर प्रखंड के…
साहिबगंज। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी कांति कुमार बुधवार को साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन में मेजर की अगुवाई में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक करते हुए। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया। आईजी ने वारंटियों व अपराधियों को चुनाव से पूर्व जेल भेजने का निर्देश दिया। शराब और अवैध हथियार जब्त करने का निर्देश दिया। आईजी ने सूचना तंत्र मजबूत करने, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने, किसी भी थाना क्षेत्र से शराब तस्करी नहीं…
मंड़रो,साहिबगंज।प्रखंड के मिर्जाचौकी,भगैया व मंडरो में चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ के दुसरे दिन खरना पूजा हुई।पंचमी के दिन भगवान भास्कर का विशेष प्रसाद व्रत रखने वाले के द्वारा बनाया जाता हैं।शाम के समय सूर्य भगवान को अर्पित करने के बाद उसे ग्रहण करते हैं।खरना से जो उपवास आरंभ होता है, वह सप्तमी तिथि के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण होता है।जिसमें मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ से खीर बनाई जाती है। इसके लिए पीतल के बर्तन का उपयोग किया जाता है।यह खीर बहुत ही शुद्धता और पवित्रता के साथ बनाई जाती है।इसे बनाने के…
साहिबगंज/बोरियो विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रखंड क्षेत्र के पुआल पंचायत के बूथ संख्या 118 एवं 119 के सैकड़ों मतदाताओं ने सड़क वह पानी की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान संग्राम सोरेन के नेतृत्व में ग्राम सभा कर हाथों में तख्ती रोड नहीं तो वोट नहीं का विरोध कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया गया है। ग्राम प्रधान संग्राम सोरेन ने बताया कि सड़क की समस्याओं के लिए सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक सड़क नहीं बनाई गई है। सड़क नहीं रहने कारण मरीजों को खटिया पर टांग कर इलाज कराने…
साहिबगंज । राजमहल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनन्त कुमार ओझा बुधवार उधवा प्रखंड के राधानगर,दक्षिण बेगमनगंज,श्रीधर सहित कई स्थानों पर जनसम्पर्क करके भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। विधायक ने कहा कि उधवा प्रखंड और दियारा क्षेत्र का विकास दस वर्षों में तेजी गति से हुआ हैं पहले दियारा क्षेत्र की सड़कें का क्या हालत था अब कैसे सड़के हैं आप देख हैं ये आपका दिया हुआ आशीर्वाद के कारण सम्भव हो पाया हैं जिस प्रकार से एक अरब की अधिक की लागत से उधवा प्रखंड में सड़क का निर्माण,बिजली अब 22 घंटे बिजली मिल रही…


