दुमका। लोक आस्था के महापर्व छठ आज यानी बुधवार को रसिकपुर सुभाष नगर में छठ वर्ती ने खरना का प्रसाद ग्रहण के बाद 36घंटे का निर्जला व्रत शुरू । नहाय-खाय के बाद दूसरे दिन व्रती ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार शाम को गुड़ और चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाया गया। खरना का प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती निर्जला व्रत रखकर अगले दिन यानी गुरुवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा का भी विशेष महत्व होता है। खरना छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण पूजा दिनों में से एक है। इस दिन छठी मैया का आगमन होता है जिसके बाद भक्त 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया ।



