मसलिया: मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंचायत के बिहाजोरी गांव के बरगद पेड़ पास विगत सप्ताह भर से जुआ खेल जारी है। यहां शाम के तीन बजते ही आसपास के दर्जनों की संख्या में जुआरी आकर खेल जमा देते हैं जो रात्रि तक चलता है। बिहाजोरी सड़क के किनारे बरगद पेड़ के नीचे बेख़ौप होकर यह गोरखधंधा चला रहा है। इसमें छोटे छोटे गांव के बच्चे भी देखा देखी में खेलने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि जुआ खेल का आयोजन बिहाजोरी गांव के रामचंद्र मिर्धा, ज्योतिलाल मिर्धा व सूरज मिर्धा के देखरेख में जुआ खेल चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दीपावली के पहले से छठ आ गया लेकिन जुआ का खेल यहां से हटने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे जहां एक ओर बच्चे इस खेल में लत में पड़ रहा है तो दूसरी ओर लोगों की गाढ़ी कमाई जेब से ढीली हो रही है। इससे घरवाले परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से जुआ खेल कराने वालों पर उचित कारवाई करने की मांग की है। इस संदर्भ में मसलिया थाना प्रभारी अनिल कुमार टुडु से बात करने पर बताया कि इसकी जांच कराते हैं।




