साहिबगंज। सदर अस्पताल में गुरुवार को एक नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दरसअल कबूतरखोपी निवासी प्रसूता ज्योति कुमारी बुधवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार महिला दर्द से रात भर परेशान रही। लेकिन कोई महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। मौजूद नर्स डॉक्टर के जल्द पहुंचने की बात कहती रही। वहीं प्रसव में विलंब होने से गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। डीएस डॉ मोहन मुर्मू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




