संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर-सिमलोंग सड़क धमनी मोड़ के समीप शनिवार को ट्रेक्टर के चपेट में आने से एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस कि मदद से लिट्टीपाड़ा अस्पताल लाया गया।रैपर के उपरांत एम्बुलेंस से सदर अस्पताल सोनाजोडी उपचार कराने ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दी। मिली जानकारी के अनुसार सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के चौधरी टोला निवासी शंकर दत्ता की पत्नी लतिका देवी अपनी पुत्र के ससुराल हिरणपुर से वापस लौट रही थी कि धमनी मोड़ पर बस से उतर कर सड़क पार करने के क्रम में सिमलोंग की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आ गयी। ट्रेक्टर ने महिला को ठोकर मारते हुए आगे जाकर पलट गई और महिला का पैर टुट गया। महिला सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई।ततपश्चात पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाये ,जहां डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल सोनाजोड़ी रेफर कर दिया।एम्बुलेंस से इलाज के लिए सोनाजोडी सदर अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दी । वही ओपी प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि वाहन को जप्त कर थाना लाया गया है। मामले कि जांच किया जा रहा है।पुलिस आगे कि कार्रवाई कर रही है।



