संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड)। बाजार स्थित कमलघाटी में ट्रांसफार्मर जलने से बीते चार दिनों से गाँव मे विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसको लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं व ग्रामीणों ने शनिवार को हिरणपुर – कोटालपोखर पथ को जाम कर दिया। इसको लेकर विद्युत विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया ।गांव में करीब 300 विद्युत उपभोक्ता है। जहाँ कमलघाटी मदरसा के निकट 100 केवी की ट्रांसफर्मर है। बीते चार दिन पूर्व ट्रांसफर्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इसको लेकर बीते मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफर्मर लगाया गया। जो कुछ ही क्षणों में जल गया। उपभोक्ताओं द्वारा सूचित करने पर विभाग द्वारा बीते शुक्रवार को पुनः एक नई ट्रांसफर्मर लगाया गया। जो सुबह विद्युत आपूर्ति प्रारम्भ होने साथ जल गया। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं ने आक्रोशित होकर सुबह 10 बजे सड़क जाम कर दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया गया , पर जाम नही हटा। उपभोक्ता मो.ताहिर , शाहीद अंसारी , राजेश हेम्ब्रम , जावेद आलम , नासिर अंसारी , सलीम अंसारी , दिलदार अंसारी आदि ने बताया कि ट्रांसफर्मर जल जाने से बीते चार दिनों से गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसकारण हमे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।गांव में करीब 300 उपभोक्ता है। जिसकारण एक ट्रांसफर्मर लोड नही ले पा रहा है। हम सभी समय पर बिजली बिल देते है। पर विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त नही की जा रही है। इस गांव में दो ट्रांसफर्मर लगाना अति आवश्यक है। उधर विभागीय पदाधिकारियो से वार्ता के बाद करीब एक बजे सड़क जाम को हटाया गया। विभाग के कनीय अभियंता विदेश मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसर्मर जल जाने के बाद क्रमशः दो नई ट्रांसफर्मर को सम्बन्धित स्थल में लगाया गया, जो जल गया। शाम तक एक नई ट्रांसफर्मर मदरसा निकट लगा दिया जाएगा। वही बड़ी मस्जिद के निकट भी एक ट्रांसफर्मर लगाया जाएगा। जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा। इसको लेकर कर्मी काम मे लगे हुए है।



