जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड के हड़कुंड गांव में कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में झामुमो, राजद, कांग्रेस सहित अन्य दलों के विभिन्न पंचायत के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बादल पत्रलेख ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई। प्रत्याशी बादल पत्रलेख ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव के लिए प्रचार प्रसार करने की बात कही। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सोनालाल हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रसिक टुडू, बाबुराम मुर्मू, मुंशी हेम्ब्रम, होपना मरांडी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




