शेयरों शायरी अंदाज में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट
महगामा प्रतिनिधि : रविवार को महगामा के धरती पर पहली बार राजसभा संसद इमारन प्रतापगढ़ी का आगमन हुआ। राजसभा संसद इमारन प्रतापगढ़ी का आगमन हेलिकॉप्टर से नयानगर हाट पर हुआ। जहां हजारों के संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के द्वारा बुके देकर अभिनंदन किया। वही इमरान प्रतापगढ़ी का शायर सुने के लिए हुजूम टूट पड़ा। महगामा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में वोट मांगने महागामा के नयानगर हाट मैदान पहुंचे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी शेरो शायरी के अंदाज में मांगे जनता से दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में जन समर्थन। झारखंड में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाली है जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी दीपिका पंडित सिंह चुनावी मैदान में उतरी हुई है। जिसमें की दीपिका पांडे सिंह वर्तमान कृषि पशुपालन सहकारिता सह आपदा प्रबंधन मंत्री के पद पर कार्यरत है। महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में महागामा विधानसभा से चुनाव लड़ रही है जिसको लेकर जनता में खुशी का माहौल है। और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं। रविवार को महागामा विधानसभा के नयानगर हटिया मैदान में प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में वोट मांगने के लिए इमरान प्रतापगढ़ी हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभा स्थल पहुंचे और जनता को संबोधित किया। जनता के संबोधन में इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मोदी के सारे वादे झूठे होते हैं और भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। इमरान प्रतापगढ़ी ने शेरो शायरी के अंदाज में जनता का दिल जीत लिया। शायरी के अंदाज में इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा रेल बेच दी ,भेल बेच दी, पेट्रोल बेच दी, हेलीपैड बेच दी और सो रहा है चौकीदार। चौकीदार शब्द से उसका तात्पर्य था भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा नफरत की दुकान चल रही है। अगर अंग्रेज़ नया है तो हमें नया गांधी पैदा करना होगा। झारखंड के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि झारखंड की सरकार हेमंत सोरेन द्वारा जनता के हितों में कई योजनाएं धरातल पर लाया जिसका सीधा-सीधा फायदा जनता को मिला। जिसे पहले योजना कृषि लोन माफी, बिजली बिल माफी, मैया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना तथा अबुआ आवास जैसी योजना है। धरातल पर उतर कर गरीबों का भला किया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि अब हमारा महागामा किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। यह जो भीड़ है, यह जो जोश है, और यह जुनून है, सब गवाह हैं कि आने वाली 20 तारीख को एक नया इतिहास लिखा जाएगा। हम सब एक परिवार हैं, और मेरे इस परिवार को न कोई बांट सकता है, न कोई तोड़ सकता है। आगे बढ़ो, साथ चलो, और नए महागामा का निर्माण करो।



