पथरगामा:- प्रखंड के बांसबिठा निवासी पूनम हांसदा ने घरेलू विवाद के कारण धतूरा का फल खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पूनम हांसदा अपने मायके बांसबिठा में रहती हैं। जबकि उनका पति पिछले छह महीने से बाहर काम करने गए हुए हैं। बताया गया कि पूनम हांसदा अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद कर बैठी थीं। और गुस्से में आकर उन्होंने धतूरा का फल खा लिया। फल खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया।



