ठाकुर गंगटी (गोड्डा) । मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पशुपति पासवान के मिट्टी फूस के बंद घर में अचानक आग लग जाने से घर सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। बगल गीर वार्ड सदस्य सुबोध कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपति पासवान उस घर में अकेले ही रहता है। आज वह संबंधी वगैरह में अन्यत्र कहीं चला गया है। और रात्रि के करीब दस बजे उसके घर में अचानक आग लग गई। जिससे कि घर में रखा सभी सामान घर सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद बिजली की शॉट सर्किट से आग लगी होगी। पशुपति पासवान का यह घर गांव के बाहर रहने के कारण विलंब से लोगों को आभास हुआ और जानकारी मिली। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए उपाय लगाया तब तक सभी सामान सहित घर जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा पानी डाल कर आग बुझाई गई।



