उद्घाटन मैच में भारत-भारती ने मधु स्थली पब्लिक स्कूल को 21 रनों से हराया
गोड्डा : जिका क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित रितेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय गाॅधी मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर उन्होंने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच भारत-भारती पब्लिक स्कूल बनाम मधु स्थली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया।टूर्नामेंट में कुल 15 टीमें हिस्सा ले रही है।अनुमंडल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अपने माता – पिता एवं परिवारजनों को प्रेरित करने के लिए कहा। उद्घाटन मैच में भारत – भारती पब्लिक स्कूल ने 21 रन से मधु स्थली पब्लिक स्कूल को पराजित किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत – भारती पब्लिक स्कूल ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 115 का स्कोर खड़ा किया।अभिषेक आनंद ने सिर्फ 38 बॉल में 52 रन की पारी खेली।प्रशांत सिंह ने 30 रन बनाया।
जवाब में मधु स्थली की टीम 94 पर ऑल आउट हो गई।अर्पित आनंद ने 33 एवं अनिमेष कुमार ने 27 रन की पारी खेली।अमन कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक आनंद को क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य मुकेश मंडल के द्वारा दिया गया।दूसरे मैच में जान आलेख पब्लिक स्कूल ने वेभ मोशन कोचिंग को 53 रन से पराजित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एच एम बोदरा, शाहिद इकबाल, मोहम्मद किरमान अंसारी, अमित बोस, संजीव कुमार, राजीव भंडारी, सनोज कुमार, मुकेश मंडल, शिव कुमार यादव, मनीष सिंह, सीताकांत कुशवाहा, इंतिखाब अलम, रणधीर जायसवाल, विनीत, सूरज, प्रभु, राजन झा सहित अन्य उपस्थित थे।



