ठाकुर गंगटी (गोड्डा) । पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत के पुत्र आनंद कुमार ने शनिवार को ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने चांदा, चपरी, परासी, मोरडीहा, बिहारी, महुआरा, रूंजी, माल मंडरो सहित दर्जनों गांव में जाकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से चुनाव के बारे में विस्तार से बातचीत कर रणनीति तैयार किया और प्रत्याशी अपने पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के साथ परासी चौक चुनाव कार्यालय में बैठक करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चुनाव पर चर्चा किया। किस प्रकार से किधर किस रूट में प्रचार की गाड़ी चल रही है। प्रत्येक दिनों का रूठ चार्ट क्या है। कौन-कौन से प्रमुख कार्यकर्ता किस-किस पंचायत में चुनाव प्रचार कार्य में लगे हुए हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का क्या कार्य है। युवा कार्यकर्ता किस प्रकार से प्रचार कर रहे हैं। साथ ही साथ विभिन्न मंच मोर्चा के द्वारा किस प्रकार से सहयोग किया जा रहा है इस बारे में विस्तार से जानकारी लिया। आनंद ने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में घूम कर जायजा ले चुके हैं। कहा कि इस बार ग्रामीण मतदाता बदलाव के पक्ष में है और विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश जनता पुनः उनके पिता अशोक कुमार भगत को समर्थन देकर विधायक बनना चाहते है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना चाहते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव चौबे, महामंत्री विनय कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष जयकिशोर महतो, अरविंद झा, मदन रजक, फुंदी मडैया, ललन कुमार साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।



