Author: Santal Express

देवघर। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर और शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट, देवघर के संयुक्त तत्वाधान में एक होटल के बैंक्विट हॉल में इग्नू के शिक्षार्थियों के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इग्नू से जुड़े विद्वानों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के सहायक निदेशक डॉ सरोज कुमार मिश्र, देवघर महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ सुंदर चरण मिश्र,जिला कल्याण पदाधिकारी, देवघर के दयानंद दुबे एवं हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज, देवघर की प्राचार्या डॉ आशा मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। सभी विद्वानों, अतिथियों एवं शिक्षार्थियों…

Read More

दुमका: मसलिया रोड स्थित अमरों बैटरी की नई फ्रेंचाइजी ‘पीट स्टॉप’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर फ्रेंचाइजी के प्रोपराइटर विष्णु अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) सुनील कुमार श्रीवास्तव और ब्रांच मैनेजर (BM) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई प्रमुख रिटेलर भी उपस्थित रहे। ‘पीट स्टॉप’ में विभिन्न श्रेणियों की बैटरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसमें ग्राहकों को सेल्स के साथ-साथ सर्विस की भी सुविधा प्रदान की जा रही है।

Read More

रानीश्वर(दुमका)  । आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन के बैनर तले अंचल कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन सह एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना के बाद ग्राम प्रधानों ने उपायुक्त के नाम अंचल अधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी को स्मार पत्र समर्पित किया। मांग पत्र के माध्यम से उपायुक्त से मांग की गई है कि ग्राम प्रधान चिन्हित परंपरागत लेखा होड़, पराणिक, जगमाझी, नायकी, कूडूम नायकी व गुड़ीत को सम्मानित भत्ता का जल्द से जल्द भुगतान किया जाय| परंपरागत स्वशासन के पदधारक के निधन के पश्चात उनके आश्रित का ही चयन किया जाय…

Read More

दुमका | संताल बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय महारो,जामा के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विधालय के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन से उनके काठीकुंड स्थित आवास पर मुलाकात कर विधालय भवन की मरम्मति एवं रंग-रोगन को लेकर आवेदन सौंपा| आवेदन में बताया कि विद्यालय का भवन काफी दिनों से मरम्मति एवं रंग-रोगन नहीं होने से जर्जर हो गया है| विधालय भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय अवस्था में है,जिसकी मरम्मति एवं रंग-रोगन की तत्काल आवश्यकता महसूस हो रही है| बताया कि संताल बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय महारो ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है| विद्यालय में कुल…

Read More

दुमका सांसद ने किया पीडब्ल्यूडी रोड मधुबन से जीतपुर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास काठीकुंड(दुमका) | दुमका सांसद नलिन सोरेन ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रोड मधुबन से जीतपुर वाया पिपरा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया| आरइओ द्वारा 3.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 2 करोड़ 68 लाख रु की लागत से कराया जाना है| शिलान्यास के मौके पर सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि इस सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है| कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जाती रही थी और मैं खुद इस सड़क के निर्माण को लेकर गंभीर…

Read More

परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा ने की मैराथन बैठक बोलीं: संथाल परगना की डेमोग्राफी पूरी तरह से बदल चुकी है, जनता को जागरूक करने के लिए की जा रही है परिवर्तन यात्रा दुमका:भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की ओर से शुक्रवार को अग्रसेन भवन दुमका में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष गौरव कांत के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से गोड्डा के विधायक अमित मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अमित मंडल ने बताया की पार्टी के आगामी कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा के सफलता की तैयारी के निमित्त…

Read More

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर हिंदी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसकेएमयू इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार विशिष्ट अतिथि एकेएमयू के पूर्व प्राध्यापक साहित्यकार डॉक्टर रामबरन चौधरी जिला प्रमुख डॉक्टर नम्रता गौरव जिला संयोजक संजय माडिया ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सभी कवि एवं साहित्यकारों डॉ रामबरन चौधरी, डॉ मोहम्मद हनीफ, डाक्टर चतुर्भुज नारायण ,अंजनी शरण ,कमलाकांत प्रसाद सिन्हा अशोक सिंह…

Read More

गोड्डा : दिग्गज वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के निधन पर स्थानीय व्यवहार न्यायालय के नए भवन में एक स्मृति सभा का आयोजन कर अधिवक्ताओं ने स्व. येचुरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वरीय अधिवक्ता कामरेड जहीर अहमद  की अध्यक्षता तथा दिलीप तिवारी के संचालन में शुक्रवार को आहूत सभा में बतौर वक्ता सर्वजीत झा “अंतेवासी”, सादिक अहमद, सुधेंदु शेखर झा, अंबोद ठाकुर, रतन कुमार दत्ता एवं जहीर अहमद ने दिवंगत नेता को एक सुलझे, सरल, सहज व समन्वयकारी नेता के रूप में याद करते हुए उन्हें आजीवन अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों के प्रति…

Read More

गोड्डा : चैंबर ऑफ कॉमर्स & इंडस्ट्रीज में के चुनाव को लेकर उम्मीदवार के नामंकन पत्र लेने के अंतिम दिन तक 30 सदस्यों ने लिया नामांकन पत्र लिया है। चुनाव अधिकारी परमानंद साह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए जाएंगे। जिसका स्क्रुटनी एवं नाम वापसी करने की तिथि 16 सितंबर निर्धारित है। वही मतदान के लिए 22 सितंबर रविवार दिन निर्धारित किया गया है। उसी दिन मतों की गिनती एवं परिणाम जारी करने के साथ-साथ चुनाव कार्य संपन्न करा लिए जाएंगे। नामांकन पत्र लेने वाले…

Read More

 जनाक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष के शामिल होने की सूचना से उत्साहित है कार्यकर्ता गोड्डा : भाजपा एसटी मोर्चा के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली का आयोजन शनिवार 14 सितंबर को किया जाएगा। आयोजित इस रैली में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गोड्डा आगमन होना है। बाबूलाल मरांडी सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से गोड्डा कॉलेज के पीछे बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। बाबूलाल मरांडी के गोड्डा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार एवं एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील…

Read More