दुमका सांसद ने किया पीडब्ल्यूडी रोड मधुबन से जीतपुर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
काठीकुंड(दुमका) | दुमका सांसद नलिन सोरेन ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रोड मधुबन से जीतपुर वाया पिपरा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया| आरइओ द्वारा 3.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 2 करोड़ 68 लाख रु की लागत से कराया जाना है| शिलान्यास के मौके पर सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि इस सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है| कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जाती रही थी और मैं खुद इस सड़क के निर्माण को लेकर गंभीर था| क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हम गंभीर है और सड़कें विकास का पहला पैमाना होती है| हमारा लक्ष्य अपने संसदीय क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना है| कहा कि और भी सड़क निर्माण योजनाएं स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही सभी धरातल पर दिखेंगी| उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड की हेमंत सरकार राज्यवासियों को विकास कार्यों के साथ जोड़ते हुए अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है| मौके पर उन्होंने विभागीय सहायक अभियंता,कनीय अभियंता व कार्यकारी एजेंसी को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए | मौके पर सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार की अगुआई में झारखंड राज्य में विकास की बयार बह रही है| माता,बहनों व युवाओं को सम्मान दिया जा रहा है| शिलान्यास के मौके पर विभागीय सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सुनील कुमार दास,पिपरा पंचायत के मुखिया लुकास जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोहर अग्रवाल, हेमंत भगत, रोबिन लाहा, पार्थो मंडल, हुसैन अंसारी, मो सकील, समीम अंसारी, इम्तियाज आदि मौजूद थे|


